पीएम मोदी का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा: हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, जानें क्या है पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वे मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। आईए जानते हैं क्या है पूरा कार्यक्रम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। उस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन करेंगे।
क्या है कार्यक्रम?
पीएम मोदी सबसे पहले वडोदरा जाएंगे, जहां वे आधारशिला रखेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, वे सभा को संबोधित भी करेंगे।
क्या- क्या परियोजनाओं हैं?
- वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन अहम सेक्शन शामिल हैं। ये सेक्शन 326 रूट किलोमीटर में फैले हैं और इन्हें 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया है।
- जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) की सीधी कनेक्टिविटी से आयात-निर्यात कार्गो की आवाजाही तेज होगी।
- औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों के बीच संपर्क मजबूत होगा, लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और मुंबई के रेलवे नेटवर्क पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।
- इन सेक्शन के चालू होने से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) नेटवर्क अपनी पूरी लंबाई में पूरी तरह से काम करने लगेगा।
- प्रधानमंत्री न्यू साणंद (नॉर्थ), न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव और न्यू जेएनपीए, मुंबई से मालगाड़ी सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
- वह वडोदरा और टांडा रोड के बीच एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे, जिससे वडोदरा, छोटा उदेपुर और अलीराजपुर जिलों के लोगों को लाभ होगा।
- पीएम मोदी 329 किलोमीटर लंबी और 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
- इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी लाइन, मियागाम करजन-चोरंडा-मलसर गेज रूपांतरण और विश्वमित्री-दभोई दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं।
- वह लगभग 1,780 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
- इसके बाद पीएम मोदी लगभग 2,600 करोड़ रुपये की लागत वाली गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और उनका उद्घाटन भी करेंगे।
क्या है ग्लोबल फिनटेक फेस्ट?
मुंबई में प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे, जो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में से एक है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
2020 से, जीएफएफ एक अंतरराष्ट्रीय विचार नेतृत्व मंच के रूप में उभरा है, जो नीति निर्माताओं, नियामकों, केंद्रीय बैंकों, वित्तीय संस्थानों, फिनटेक, प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों, शिक्षाविदों और अन्य वैश्विक हितधारकों को वित्त के भविष्य को आकार देने पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाता है।
जीएफएफ 2026 का विषय क्या है?
जीएफएफ 2026 का विषय है 'प्रभाव डालने की क्षमता: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम - समावेशी वित्त के लिए विश्वसनीय, कनेक्टेड, वैश्विक प्रणालियां।'
इन चर्चाओं में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि कैसे एजेंटिक एआई, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकियां वैश्विक स्तर पर नागरिकों, उद्यमों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए विश्वसनीय, समावेशी और मापने योग्य परिणाम उत्पन्न कर सकती हैं।