सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said- Sardar Vallabhbhai was the inspiration in realizing the dream of developed India

लौह पुरुष: PM मोदी बोले- विकसित भारत का सपना साकार करने में प्रेरक; शाह बोले- आधुनिक भारत की रखी आधारशिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार को देशभर में पहले  उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 74वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने लौह पुरुष को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लौह पुरुष के कार्य विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रेरक सिद्ध होंगे।

PM Modi said- Sardar Vallabhbhai was the inspiration in realizing the dream of developed India
पीएम मोदी और अमित शाह ने हिंदी दिवस की बधाई दी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 74वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष के कार्य विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रेरक सिद्ध होंगे। सोशल मीडिया में पीएम ने लिखा, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए देशवासियों की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा। 
Trending Videos


आधुनिक भारत की रखी आधारशिला: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र निर्माण में पटेल की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। सोशल मीडिया में शाह ने लिखा, सरदार पटेल ने 550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत की मजबूत नींव रखी। सरदार साहब का विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण का संकल्प, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वालों के लिए अनंतकाल तक ध्रुव तारे के समान मार्गदर्शक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक पोस्ट में पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, देश उनके दृष्टिकोण और योगदान को कभी नहीं भूलेगा। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता और देश की एकता और अखंडता के प्रतीक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed