{"_id":"618aeabe740ec07da661a068","slug":"pmla-case-mumbai-police-told-the-court-sachin-waje-is-just-a-puppet-in-the-hands-of-the-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमएलए मामला : मुंबई पुलिस ने अदालत से कहा- ईडी के हाथों की बस एक कठपुतली है सचिन वाजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएमएलए मामला : मुंबई पुलिस ने अदालत से कहा- ईडी के हाथों की बस एक कठपुतली है सचिन वाजे
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 10 Nov 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े पीएमएलए मामले में बयान दर्ज करने के लिए बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की हिरासत मांगी है। ईडी और अपराध शाखा की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने ईडी की अर्जी खारिज कर दी।
मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वजे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को स्थानीय अदालत से कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पुलिस जांच को नुकसान पहुंचा रहा है और वाजे केंद्रीय एजेंसी के हाथों की बस एक कठपुतली है।
Trending Videos
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े पीएमएलए मामले में बयान दर्ज करने के लिए बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की हिरासत मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी और अपराध शाखा की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने ईडी की अर्जी खारिज कर दी। मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव में दर्ज जबरन वसूली के मामले के संबंध में वाजे को 13 नवंबर तक अपराध शाखा की हिरासत में भेजा गया था।