पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police in Andaman and Nicobar Islands arrested 11 Myanmarese poachers after a three-day operation.

अंडमान-निकोबार में पुलिस को सफलता: पकड़े गए म्यांमार के 11 शिकारी, तीन दिनों के अभियान के बाद मिली कामयाबी

Tue, 07 Apr 2026 11:48 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 11:48 AM IST
सार

अंडमान- निकोबार में पुलिस ने म्यांमार के 11 शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के लिए तीन दिन से अभियान चलाया था। 

विज्ञापन
Police in Andaman and Nicobar Islands arrested 11 Myanmarese poachers after a three-day operation.
हथकड़ी, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक दूरस्थ स्थान से कुल 11 म्यांमार के शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह गिरफ्तारी का अभियान  4 अप्रैल से शुरू हुए था। उन्होंने बताया कि 'सी सेंटिनल' अभियान के दौरान निकोबार जिले के नानकोवरी द्वीप से शिकारियों को पकड़ा गया। डीजीपी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल ने पीटीआई को बताया, "पुलिस ने काकाना, पिलपिलो, पोंधा और डेरिंग के समुद्री क्षेत्रों में 4 अप्रैल को सुबह 9 बजे से अवैध शिकार विरोधी अभियान शुरू किया गया था।"

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Vikram Misri US Visit: विदेश सचिव मिस्री अमेरिका दौरे पर जाएंगे, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

विज्ञापन

दरअसल, अभियान के दौरान, उत्तरी काकाना के तट के पास एक संदिग्ध म्यांमार की अवैध शिकार करने वाली नौका का पता चला। उन्होंने बताया, “गिरफ्तारी से बचने के लिए शिकारियों ने अपनी नाव की लंगर की रस्सी काट दी और तिलोंग चाउंग के पास दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस दल ने नाव का पीछा किया और भारतीय तटरक्षक बल के समन्वय से उसे रोकने का प्रयास किया। हमारे एक अधिकारी ने चेतावनी के तौर पर दो राउंड फायरिंग की। हालांकि, शिकारियों ने चेतावनी को अनसुना कर भागना जारी रखा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Supreme Court: सबरीमाला पर 2018 के फैसले की समीक्षा करेगी अदालत? सीजेआई सूर्यकांत की पीठ की सुनवाई शुरू

11 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने अंत में उस पोत को रोक लिया, जिसे आइल ऑफ मैन द्वीप के पास छोड़ दिया गया था, जहां से शिकारी घने जंगलों में भाग गए। डीजीपी ने बताया, "5 अप्रैल को पुलिस और सेना के जवानों की एक संयुक्त टीम ने संक्षिप्त पीछा करने के बाद एक म्यांमार नागरिक को पकड़ा। 6 अप्रैल को जंगल में छिपे हुए 10 विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर, इस अभियान के दौरान 11 विदेशी शिकारियों को पकड़ा गया।" उन्होंने बताया कि अवैध रूप से काटी गई लगभग 800 किलोग्राम समुद्री खीरा भी बरामद की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed