फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President and PM extend greetings on Telangana Foundation Day, CM Reddy pays tribute to martyrs

Statehood Day: तेलंगाना स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति-पीएम ने दी शुभकामनाएं, CM रेड्डी ने शहीदों को किया नमन

Tue, 02 Jun 2026 09:43 AM IST
रिया दुबे हैदराबाद, एएनआई
हैदराबाद, एएनआई Published by: रिया दुबे Updated Tue, 02 Jun 2026 09:43 AM IST
सार

तेलंगाना स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के बलिदानियों को नमन किया। आइए विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
President and PM extend greetings on Telangana Foundation Day, CM Reddy pays tribute to martyrs
तेलंगाना स्थापना दिवस - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना राज्य के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई नेताओं ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं। वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद स्थित तेलंगाना शहीद स्मारक (गन पार्क) पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

तेलंगाना समृद्ध विरासत और मेहनती लोगों की धरती- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि तेलंगाना समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों की धरती है। उन्होंने कहा कि राज्य ने नवाचार और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और उन्होंने प्रदेशवासियों के निरंतर विकास एवं खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने बताया की राज्य किस लिए जाना जाता है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य के लोग नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने तेलंगाना की गौरवशाली संस्कृति और साहसिक इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य के विकास में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य अपनी जीवंत संस्कृति और उद्यमशील लोगों के कारण देश का गौरव बढ़ा रहा है। उन्होंने कामना की कि तेलंगाना प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए।

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस नेताओं के साथ गन पार्क स्थित तेलंगाना शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम तेलंगाना राज्य गठन दिवस के आधिकारिक समारोहों का हिस्सा था। मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। बाद में वे सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में भी शामिल होने वाले हैं।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी एक्स पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि 2 जून का दिन हर वर्ष तेलंगाना आंदोलन के बलिदानों को याद करने और राज्य के भविष्य के लक्ष्यों का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोम्मा महेशकुमार गौड ने कहा कि तेलंगाना का गठन वर्षों के संघर्ष और अनेक लोगों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यभर में झंडारोहण और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



गौरतलब है कि तेलंगाना राज्य का गठन 2 जून 2014 को हुआ था। लंबे आंदोलन, राजनीतिक वार्ताओं और संसद की मंजूरी के बाद आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना। राज्य गठन के बाद के. चंद्रशेखर राव तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बने थे। हैदराबाद को प्रारंभिक अवधि के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी बनाया गया था, जो बाद में तेलंगाना की स्थायी राजधानी बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed