फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Chalo Delhi Call Alleges Restrictions on Supporters Delhi Turns into Fortress Vote Chori Protest

'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार': दिल्ली चलो कार्यक्रम में राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- याचिका करेंगे दाखिल

Mon, 12 Oct 2026 12:17 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 12 Oct 2026 12:17 PM IST
सार

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया? उन्होंने दिल्ली में पुलिस तैनाती और प्रदर्शनकारियों को रोकने पर क्या कहा? राहुल ने पुलिस बल के 50 फीसदी जवानों के समर्थन में होने का दावा क्यों किया? सरकार के 200 अफसरों के संपर्क में होने की बात कहकर उन्होंने क्या संकेत दिया? सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दाखिल करने की योजना के पीछे क्या वजह है? आइए, विस्तार से जानते हैं कि राहुल गांधी ने क्या कहा...

विज्ञापन
Rahul Gandhi Chalo Delhi Call Alleges Restrictions on Supporters Delhi Turns into Fortress Vote Chori Protest
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले इंदिरा भवन में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने मोदी सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है। इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना से पहले राहुल गांधी ने कहा कि यह जनता बनाम मोदी, शाह और ज्ञानेश की लड़ाई है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने पुलिसकर्मियों के समर्थन पर क्या कहा?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दिल्ली को किले में बदल दिया गया है और हर तरफ पुलिसकर्मी तैनात हैं। राहुल ने कहा कि दिल्ली में 20 से 30 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती से पता चलता है कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के करीब 50 फीसदी कर्मचारी उनसे सहमत हैं और कह रहे हैं कि वह जो कर रहे हैं, वह सही है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग भी सरकार से नाराज हैं। उनके मुताबिक, पुलिसकर्मी पूछते हैं कि युवाओं को उनसे क्यों पिटवाया जा रहा है, क्योंकि वे बच्चों के साथ बदसलूकी नहीं करना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग युवाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि सरकार वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं। राहुल के मुताबिक, सरकार ने उनके खिलाफ प्रदर्शन के लिए कोई जगह नहीं दी और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक नहीं जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में अधिकारियों के नाम या अन्य विवरण नहीं दिए।


सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका करेंगे दाखिल
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला। राहुल के मुताबिक, सीजेआई ने जवाब में याचिका दायर करने को कहा। उन्होंने बताया कि वह और इंडिया गठबंधन के सांसद आज सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर करेंगे।


यह देश के भविष्य की लड़ाई, किसी को बख्शेंगे नहीं- राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा कि वह और इंडिया गठबंधन के सांसद दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने इस कदम को देश के भविष्य की लड़ाई बताया। राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि वे वही सवाल उठा रहे हैं, जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछे थे। राहुल ने सवाल किया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है; हम आपको बख्शेंगे नहीं। हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed