{"_id":"6ad5e91cba6638602303ed2b","slug":"rahul-gandhi-foreign-trip-reports-political-uproar-pradeep-bhandari-op-rajbhar-jibe-chaos-spreader-friends-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के विदेश जाने की खबरों पर सियासी घमासान: भाजपा का तंज, कहा- छुट्टियां मना रहे या साथियों से मिलने गए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल के विदेश जाने की खबरों पर सियासी घमासान: भाजपा का तंज, कहा- छुट्टियां मना रहे या साथियों से मिलने गए?
Mon, 19 Oct 2026 03:25 PM IST
देवेश त्रिपाठी
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:25 PM IST
सार
राहुल गांधी की कथित विदेश यात्रा को लेकर भाजपा और एनडीए के नेताओं ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने उनकी राजनीतिक सक्रियता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह छुट्टियां मनाने विदेश गए हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी दशहरा और रावण दहन का जिक्र करते हुए तंज कसा।
विज्ञापन
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर एनडीए नेताओं का हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी की ओर से सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित विदेश यात्रा पर तंज कसा गया है। उनकी ओर से पूछा गया कि क्या राहुल गांधी अपने 'अराजकता फैलाने वाले साथियों' से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने साथ ही नवरात्र के त्योहारों के दौरान राहुल के भारत में मौजूद न होने पर भी सवाल उठाया।
प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी छुट्टियों के लिए विदेश गए हैं। उन्होंने इस बात को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की कि वे अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भाजपा का दावा- राहुल गांधी फिर छुट्टियों पर विदेश गए
प्रदीप भंडारी ने लिखा, "राहुल गांधी फिर से वही कर रहे हैं, जिसमें वे सबसे माहिर हैं; ब्रेक लेना और छुट्टियों का आनंद लेना! खबर है कि राहुल गांधी छुट्टियों के लिए विदेश गए हैं। राहुल गांधी भारत में नहीं हैं! नवरात्र के दौरान, राहुल गांधी विदेश में क्या कर रहे हैं? ब्रेक का मजा ले रहे हैं, या अपने 'अराजकता फैलाने वाले साथियों' से मिल रहे हैं? एक ऐसा व्यक्ति जो काम करने से ज्यादा समय आराम करने में बिताता है और फिर चिल्लाता है, 'वोट चोरी हो गया!'"
विज्ञापन
भंडारी की यह टिप्पणी भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच आई है। दोनों पार्टियों के नेता अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों, राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े आरोपों को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं।
ओम प्रकाश राजभर बोले- दोस्त रावण का पुतला जलते नहीं देख पाए राहुल
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दशहरा उत्सव के दौरान रावण के पुतले जलाने की परंपरा का जिक्र किया। राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "राहुल गांधी, सुना है कि आप कल रात विदेश यात्रा पर निकल गए। क्या आप अपनी आंखों के सामने अपने दोस्त रावण का पुतला जलते हुए नहीं देख पाए?"
प्रदीप भंडारी और ओपी राजभर की ओर से यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है, जब राहुल गांधी ने गोवा के मडगांव में एक रैली के दौरान भाजपा नेतृत्व पर चुनावी गड़बड़ियां कराने का आरोप लगाया। पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, "वोट चोरी करना संविधान और कांग्रेस पार्टी के धर्म पर हमला है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही संविधान की संरक्षक है।"

RAHUL GANDHI IS BACK TO DOING WHAT HE DOES BEST: TAKING A BREAK AND ENJOYING A HOLIDAY! Rahul Gandhi is reportedly travelling abroad for a vacation. Rahul Gandhi is not in India! During Navratri, what is Rahul Gandhi doing abroad? - Enjoying a break - Meeting his “chaos collaborators”? A man who spends more time chilling than working—and then shouts, “Vote Chori!”
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) October 19, 2026
भंडारी की यह टिप्पणी भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच आई है। दोनों पार्टियों के नेता अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों, राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े आरोपों को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं।
ओम प्रकाश राजभर बोले- दोस्त रावण का पुतला जलते नहीं देख पाए राहुल
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दशहरा उत्सव के दौरान रावण के पुतले जलाने की परंपरा का जिक्र किया। राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "राहुल गांधी, सुना है कि आप कल रात विदेश यात्रा पर निकल गए। क्या आप अपनी आंखों के सामने अपने दोस्त रावण का पुतला जलते हुए नहीं देख पाए?"
राहुल जी, पता चला है कि आप कल रात को विदेश यात्रा पर निकल गए। क्या अपनी आंखों के सामने अपने मित्र रावण का दहन देखा नहीं जा रहा था क्या? @RahulGandhi
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 19, 2026