भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। यह यात्रा मणिपुर और असम से गुजरने के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में पहुंच चुकी है। इस बीच, राहुल गांधी ने रविवार को ईटानगर में अमोनी दिरु पुल्लम नाम की एक महिला से मुलाकात की। जिनके ससुर का साल 2015 में चीन की पीपुल्स लिबरेश आर्मी (पीएलए) ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। तबसे वह लापता हैं। कांग्रेस नेता ने चिंता जताते हुए मामले को अधिकारियों के सामने उठाने का वादा किया।
Bharat Jodo Nyay Yatra: अरुणाचल का शख्स नौ वर्षों से लापता, परिजनों से मिले राहुल गांधी; दिया ये आश्वासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:58 PM IST
सार
Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक महिला से मुलाकात की है, जिनके ससुर का साल 2015 पीएलए ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

