फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi press conference target rss and government over dalit operation

'शुद्धिकरण भी छुआछूत का दूसरा रूप': राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय, कहा- देश में संविधान-संघ की लड़ाई

Sat, 29 Aug 2026 12:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Aug 2026 12:50 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दलितों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में आज भी दलितों को छुआछूत का सामना करना पड़ता है। राहुल ने मल्लिकार्जुन खरगे के लिए न्याय की भी मांग की। 

विज्ञापन
rahul gandhi press conference target rss and government over dalit operation
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि देश में आज भी दो विचारधाराओं संविधान और आरएसएस की विचारधारा की लड़ाई है। राहुल गांधी ने देश में दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और दावा किया कि देश में करोड़ों दलितों के साथ आज भी अन्याय हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत का संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है। देश में मौजूदा राजनीतिक संघर्ष को इसी वैचारिक टकराव के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


'दलितों के साथ अत्याचार आज तक खत्म नहीं हुआ'
राहुल गांधी ने कहा कि दशकों तक दलितों के साथ अत्याचार हुआ जो आज तक खत्म नहीं हो सका है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दशकों तक दलितों के साथ भेदभाव होता रहा है और आज भी हो रहा है। चाय की दुकान पर दलितों के लिए अलग कप रखा जाता है और अभी भी शादी में दलितों को घोड़े पर चढ़ने पर पीटा जाता है। स्कूलों में दलितों से सफाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों को आगे बढ़ते हुए देख नहीं पाती है। उन्होंने कहा कि जितना सफल दलित होता है, उतना बड़ा प्रहार किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपने कुछ दिन पहले देखा होगा कि  8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। इसके दो दिन बाद, श्री राम सेना के सदस्यों ने कथित तौर पर उसी स्थान पर 'शुद्धिकरण हवन' किया। राहुल गांधी ने कहा कि शुद्धिकरण करने वालों पर एफआईआर होनी चाहिए.उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को न्याय मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'शुद्धिकरण भी छुआछूत का ही दूसरा रूप'
राहुल गांधी ने कहा 'राजस्थान में विधायक दल के नेता मंदिर गए और भाजपा के नेताओं ने वहां शुद्धिकरण किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जिन्होंने देश के संविधान और देश के लिए अपना जीवन लगा दिया, उन्होंने हल्द्वानी में रामलीला ग्राउंड में भाषण दिया, वहां भी शुद्धिकरण किया गया। ऐसा करने वाले भाजपा और आरएसएस के लोग हैं। ये एक अपराध है। शुद्धिकरण असल में छुआछूत का ही दूसरा रूप है। छुआछूत गैरकानूनी है, लेकिन भाजपा के लोग इसे खुलेआम करते हैं। जब वे शुद्धिकरण करते हैं, तो वे कह रहे हैं कि दलितों को नहीं छू सकते। यह भारतीय संविधान के तहत एक अपराध है।'

अमर उजाला के सवालों पर क्या बोले राहुल?
राहुल गांधी से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमर उजाला की ओर से दो सवाल पूछे गए। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, 'हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के मामले में न्याय तो मिलेगा। आज नहीं तो कल इस मामले में एफआईआर होगी। ऐसा न हो, ये संभव ही नहीं है।'


भाजपा संगठन से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने कहा 'मेरी भाजपा के नए संगठन में कोई दिलचस्पी नहीं है। भाजपा का नया संगठन, पुराना संगठन मेरे लिए एक ही है। जिसको ये सामने लाना चाहते हैं, ले आएं, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी लड़ाई विचारधारा और संविधान को बचाने की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed