फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi tmc ec row bjp hits back says he does not know his own party history

'अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते': भाजपा का राहुल पर पलटवार; विपक्षी दलों को खत्म करने का लगाया था आरोप

Fri, 18 Sep 2026 01:09 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'पार्टी चोरी' वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एनसीपी और टीएमसी के इतिहास का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के भीतर अशोक गहलोत से जुड़े पुराने घटनाक्रम का भी जिक्र किया। भाजपा प्रवक्ता ने क्या कुछ कहा, पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
rahul gandhi tmc ec row bjp hits back says he does not know his own party history
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी जिन पार्टियों का नाम लेकर भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें उनके इतिहास की भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी के बारे में देश में यह धारणा है कि उन्हें न देश के बारे में कुछ पता है। न समाज के बारे में कुछ पता है। न देश की संस्कृति के बारे में कुछ पता है और न ही देश के धर्म के बारे में कुछ पता है। लेकिन आज उन्होंने एक अद्भुत ट्वीट किया है। उससे लगता है कि उन्हें अपनी पार्टी के बारे में भी कुछ नहीं पता। 
विज्ञापन


सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते समय यह भी नहीं देखते कि जिन पार्टियों का वह नाम ले रहे हैं, वे कौन हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने एनसीपी, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस का नाम लेकर आरोप लगाया है कि भाजपा इन तीनों पार्टियों को खत्म कर रही है। कांग्रेसियों के लिए आदरणीय और देश के लिए निंदनीय राहुल गांधी जी, आप इतना भी नहीं पढ़ पाते कि एनसीपी का फुल फॉर्म नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी है। ये कांग्रेस से टूटी हुई है। भाजपा ने कहा कि शरद पवार विदेशी मूल के नेतृत्व के मुद्दे पर 1999 में कांग्रेस से अलग हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'वोट चोरी के बाद अब पार्टी चोरी': टीएमसी पर चुनाव आयोग के फैसले से भड़के राहुल, ममता के समर्थन में क्या बोले?

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी ही पार्टी के इतिहास को नहीं जानते। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस का भी जिक्र किया। पार्टी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नाम में ही कांग्रेस शब्द है। उन्होंने कहा, 1997 में ममता बनर्जी कांग्रेस के अंदर की परिस्थितियों के कारण अलग हुई थीं। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस बनाई। भाजपा ने कहा कि इसके बाद ममता बनर्जी ने 'तृण' और 'मूल' से कांग्रेस को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी को ये भी नहीं पता है कि उनके परिवार ने क्या-क्या कमाल किए हैं। मजेदार बात देखिए मात्र तीन साल पहले अशोक गहलोत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे थे। अभी दो-तीन महीने पहले अशोक गहलोत का बयान है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने दिया गया। निपटा दिया गया। किसने निपटाया? जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे थे वो बागी खेमे में शामिल हो गए। ऐसे अद्भुत उदाहरण हैं। 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आप देखिए, जनता पार्टी की सरकार बनी, चौधरी चरण सिंह जी के साथ धोखा किसने किया?  भारत के इतिहास का इकलौता उदाहरण है कि चौधरी साहब को समर्थन दिया और संसद सत्र का सामना करने से पहले समर्थन वापस ले लिया।


राहुल गांधी ने क्या कहा था?
काग्रेस नेता एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न - भाजपा और निर्वाचन आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिह्न छीन लिया जाता है। जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं।

उन्होंने कहा, वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी - ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं। निर्वाचन आयोग की सांविधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है, मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं। राहुल गांधी ने कहा, यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed