{"_id":"670bbaf21b7973bd5002ca0f","slug":"rahul-raises-questions-on-agnipath-scheme-asks-why-life-of-one-soldier-is-not-same-as-another-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल, पूछा- क्या एक सैनिक की जिंदगी दूसरे से कम कीमती है?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल, पूछा- क्या एक सैनिक की जिंदगी दूसरे से कम कीमती है?
Sun, 13 Oct 2024 05:50 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:50 PM IST
सार
Congress: कांग्रेस नेता ने कहा कि नासिक में प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह और सैफद की मौत बहुत दुखद है। मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा, यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नासिक में प्रशिक्षण के दौरान दो अग्निवीरों की मौत के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सवाल किा कि एक सैनिक का जीवन दूसरे से अधिक कीमती क्यों है। उन्होंने कहा कि जिन दो अग्निवीरों की मौत हुई, उनके परिवारों को अन्य शहीद सैनिकों के परिजनों के समान पेंशन और लाभ क्यों नहीं मिल रहे। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा, नासिक में प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह और सैफद की मौत बहुत दुखद है। मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा, यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है, जिसका भाजपा सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। क्या गोहिल और सैफत के परिवारों को शहीद सैनिकों के बराबर मुआवजा मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी ने यह भी पूछा, अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं क्यों नहीं मिलेंगी? जब दोनों सैनिकों की जिम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनके शहीद होने के बाद यह भेदभाव क्यों? उन्होने कहा कि अग्निपथ योजना सेना के साथ अन्याय है और हमारे वीर सैनिकों की शहादत का अपमान है। गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए कि एक सैनिक की जिंदगी दूसरे से ज्यादा कीमती क्यों है?
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस 'अन्याय' के खिलाफ एकजुट हों। आज ही हमारे 'जय जवान' आंदोलन में शामिल हों, ताकि भाजपा सरकार की अग्निवीर योजना को समाप्त किया जा सके और देश के युवाओं व सेना का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।