{"_id":"6a3d052477116c2b690cf27b","slug":"rain-wreaks-havoc-in-arunachal-one-dead-and-four-missing-in-flash-floods-indian-air-force-handle-situation-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में बारिश बनी आफत: फ्लैश फ्लड में एक की मौत, चार लापता, भारतीय वायु सेना को संभालनी पड़ी कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल में बारिश बनी आफत: फ्लैश फ्लड में एक की मौत, चार लापता, भारतीय वायु सेना को संभालनी पड़ी कमान
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:09 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले में लगातार बारिश के बाद आई फ्लैश फ्लड में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई इलाके कट गए हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए भारतीय वायु सेना की मदद से SDRF की टीमों और जरूरी सामग्री को प्रभावित क्षेत्रों में एयरलिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल की फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। केयी पैन्योर जिले के याचुली इलाके में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के मुताबिक इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है, लेकिन खराब मौसम राहत कार्यों में लगातार बाधा डाल रहा है।
विज्ञापन
जिले के कई हिस्सों का संपर्क पूरी तरह टूटा
बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद इलाके में अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव ने कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया और लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया। हालात इतने खराब हैं कि जिले के कई हिस्सों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन
कई जगहों पर हुआ भूस्खलन
भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। इसके कारण जिले तक जाने वाले मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं और याचुली का सड़क संपर्क कट गया है। कई प्रभावित इलाकों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे बचाव दलों और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना ने बचाव अभियान किया तेज
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश सरकार ने तुरंत आपातकालीन हवाई सहायता शुरू की। राज्य सरकार ने भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। पूसा इलाके में फ्लैश फ्लड की सूचना मिलते ही राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग को सक्रिय कर दिया गया और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। केयी पैन्योर जिले की डिप्टी कमिश्नर के अनुरोध पर नागरिक उड्डयन विभाग ने शिलांग स्थित ईस्टर्न एयर कमांड से संपर्क किया। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने विशेष मिशन चलाकर ईटानगर कैपिटल रीजन से SDRF के जवानों और राहत सामग्री को हवाई मार्ग से पिटापूल पहुंचाया।
अभियान पूरा
रक्षा मंत्रालय के कर्नल आर. मल्होत्रा और ईस्टर्न एयर कमांड के ग्रुप कैप्टन मुकेश चौहान के मार्गदर्शन में वायु सेना की टीम ने खराब मौसम के बावजूद सफलतापूर्वक अभियान पूरा किया। होलोंगी पहुंचने के बाद टीम राहत सामग्री और बचावकर्मियों को लेकर प्रभावित इलाके की ओर रवाना हुई।
ये भी पढ़ें: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; कोलकाता में सड़कें डूबीं, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए IMD अलर्ट
लापता लोगों को ढूंढने में जुटा प्रशासन
प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में और हवाई सहायता मिशन भी चलाए जाएंगे। राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने भारतीय वायु सेना, SDRF और होलोंगी एयरपोर्ट की टीमों का त्वरित मदद के लिए आभार जताया है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढना और प्रभावित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाना है।