सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Raised PM's absence at all-party meet, expressed support for whatever action govt takes: Kharge

पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक: PM की गैरहाजिरी पर बोले खरगे- सामने बैठकर सुनना अहम; राहुल का सुरक्षा में चूक पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि - वही अंतिम फैसला लेने की ताकत रखते हैं। इसके साथ ही विपक्षी पार्टी ने पूछा कि तीन स्तर की सुरक्षा होने के बावजूद ऐसी गंभीर चूक कैसे हुई?

Raised PM's absence at all-party meet, expressed support for whatever action govt takes: Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरहाजिरी का मुद्दा उठाया, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया कि आतंकवाद से निपटने के लिए जो भी कदम सरकार उठाएगी, उसमें पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस दौरान खरगे ने कहा कि हमले की सभी ने एक सुर में निंदा की और कहा कि यह समय एकजुट होकर देश को मजबूती से जवाब देने का है।
Trending Videos


 यह भी पढ़ें - Pahalgam: आतंकी हमले को उग्रवादी लिखने पर न्यूयॉर्क टाइम्स को अमेरिकी सरकार की लताड़, कहा- अखबार हकीकत से दूर
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की अनुपस्थिति पर सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों से कहा, 'हमने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति जरूरी थी क्योंकि वही अंतिम फैसला लेने की ताकत रखते हैं। सरकार की ओर से कहा गया कि बाद में जानकारी दी जाएगी, लेकिन हमने कहा कि फैसले लेने के लिए चीजों को सीधे सुनना ज्यादा जरूरी है।'



सुरक्षा चूक पर सभी ने जताई चिंता
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष ने बैठक में यह सवाल भी उठाया कि तीन स्तर की सुरक्षा होने के बावजूद ऐसी गंभीर चूक कैसे हुई, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। खरगे ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि अगर इतनी बड़ी संख्या में लोग बैसरण जा रहे थे, तो पुलिस को जानकारी होनी चाहिए थी।

विपक्ष ने एकजुटता का दिया संदेश
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'हम सबने मिलकर कहा कि देशहित में सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम उसके साथ हैं। हमें एकजुट रहकर देश को यह संदेश देना है कि पूरा भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।'



अमरनाथ यात्रा और सोशल मीडिया पर भी चर्चा
उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी बात हुई। साथ ही, यह चिंता भी जताई गई कि सोशल मीडिया पर हो रहे ध्रुवीकरण की कोशिशों को रोका जाना चाहिए।

 यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'आतंकियों के सामने बिंदी उतारी, अल्लाहु अकबर के नारे लगाए', पीड़िता की बात सुन खौल उठेगा खून

पाकिस्तान पर भारत की सख्ती
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इसमें-
  • पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों को देश से निष्कासित किया गया।
  • 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया।
  • अटारी लैंड ट्रांजिट पोस्ट को तुरंत बंद करने का आदेश दिया गया।
  • राजनयिक संबंधों को घटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed