फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan new cm Bhajan Lal Sharma deputy cm Diya Kumari Prem Chand Bairwa net worth education

Rajasthan: दिया दौलत तो बैरवा डिग्री में आगे, भजन लाल उम्रदराज; राजस्थान के CM-डिप्टी सीएम के पास क्या-क्या?

Fri, 15 Dec 2023 01:27 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Fri, 15 Dec 2023 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan new cm and deputy cms: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एमए पास हैं। कैबिनेट में प्रेम चंद बैरवा सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं, जिनके पास पीचएडी की डिग्री है। दिया कुमारी ने लंदन से डिप्लोमा किया है।
loader
Rajasthan new cm Bhajan Lal Sharma deputy cm Diya Kumari Prem Chand Bairwa net worth education
राजस्थान कैबिनेट - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शुक्रवार को ही 57 साल के हुए शर्मा इस पद पर बैठने वाले 14वें शख्स हो गए। उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने भी शपथ ली। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपने दोनों सहयोगियों से उम्र में बड़े हैं। संपत्ति के मामले में शर्मा दोनों उप मुख्यमंत्रियों से पीछे हैं। वहीं, शिक्षा की बात करें तो उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा तीनों में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। 



भजन लाल शर्मा
भजन लाल शर्मा - फोटो : AMAR UJALA
मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं दोनों उप मुख्यमंत्री
जयपुर जिले की सांगानेर सीट से जीते मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.46 करोड़ रुपये बताई है। भजन लाल शर्मा के ऊपर 35 लाख रुपये का कर्ज भी है। 52 साल की दिया कुमारी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों में सबसे कम उम्र की हैं। वहीं, दूसरे उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा की उम्र 54 साल है। 

जयपुर जिले की विद्याधर नगर सीट से जीतीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने चुनावी हलफनामे में 19.19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। दिया कुमारी के ऊपर कोई कर्ज नहीं है। इसी तरह दूसरे उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 4.83 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। बैरवा के ऊपर 98.05 लाख रुपये का कर्ज भी है। 

भजन लाल के पास दो, बैरवा के पास चार वाहन, दिया कुमारी बे’कार’
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास दो वाहन हैं। इनमें एक 2016 मॉडल की सफारी कार है। इसकी कीमत उन्होंने पांच लाख रुपये बताई है। मुख्यमंत्री के पास 2005 मॉडल की एक टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल भी है। इसकी कीमत उन्होंने 35 हजार रुपये बताई है। 

वहीं, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने अपने पास चार वाहनों का जिक्र किया है। इनमें से दो वाहन प्रेम चंद बैरवा के नाम पर हैं। वहीं, दो वाहन उनकी पत्नी के नाम पर हैं। बैरवा के नाम पर एक वाहन 1997 मॉडल का है जिसकी कीमत उन्होंने 40 हजार बताई है। वहीं, एक वाहन 2008 मॉडल का है। जिसकी कीमत 11 लाख बताई गई है। इसी तरह उनकी पत्नी के नाम पर दोनों वाहन 2010 मॉडल के हैं। एक कीमत तीन लाख 50 हजार और दूसरे की कीमत 47 हजार रुपये बताई है। दूसरी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के नाम पर कोई वाहन नहीं हैं।   

मुख्यमंत्री एमए पास, सबसे ज्यादा पढ़े लिखे बैरवा, दिया कुमारी ने किया है डिप्लोमा
मुख्यमंत्री भंवर लाल शर्मा परास्नातक हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से 1993 में राजनीति में एमए किया है। वहीं, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लंदन के पार्सन्स आर्ट एंड डिजाइन स्कूल से फाइन आर्ट्स डेकोरेटिव पेंटिंग में डिप्लोमा किया है। इसी तरह दूसरे उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने 2010 में राजस्थान विश्वविद्यालय से पीएचडी की है।  

कमाई के मामले में काफी आगे हैं दिया कुमारी
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में उनकी कुल कमाई 6,86,660 रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की कमाई 4,27,080 रुपये हुई। कुल मिलाकर उनकी कुल कमाई 11 लाख से ज्यादा रही। इसी तरह उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने अपने हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में 16,94,620 रुपये की कमाई रही। जबकि उनकी पत्नी की इस दौरान कमाई 4,58,700 रुपये रही। कुल मिलाकर बैरवा की कुल कमाई 21 लाख से ज्यादा रही। 

दूसरी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी अपने दोनों सहयोगियों से कमाई के मामले में काफी आगे हैं। दिया ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में उनकी कमाई दो करोड़ से ज्यादा रही। दिया के चुनावी हलफनामे में 2022-23 में कुल 2,88,31,100  रुपये की कमाई रही। हालांकि, उनकी कमाई 2021-22 के मुकाबले घटी है। 2021-22 में उन्होंने अपनी कुल कमाई 3,19,73,240 रुपये बताई थी।  

दिया के पास 75 लाख के गहने, सीएम से दस गुना ज्यादा सोना उनकी पत्नी के नाम पर
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास तीन तोला सोना है। उन्होंने इसकी कुल कीमत 1.8 लाख रुपये बताई हैं। उनकी पत्नी के पास 18 लाख रुपये कीमत का 30 तोला सोना और 1.4 लाख रुपये कीमत की करीब दो किलो चांदी के जेवरात हैं। कुल मिलाकर शर्मा के पास 21 लाख रुपये से ज्यादा का सोना-चांदी है। 

उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा के नाम पर  200 ग्राम सोना है। इसकी कीमत उन्होंने 6.5 लाख रुपये बताई है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर 225 ग्राम सोना है। जिसकी कुल कीमत 7.5 लाख रुपये बताई है। जबकि, पत्नी के नाम पर 400 ग्राम चांदी की कीमत उन्होंने 2.75 लाख रुपये बताई है। 
 
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को गहनों का काफी शौक है। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में कई गहनों का जिक्र किया है। उनके पास कुल 75.40 लाख से अधिक कीमत के गहने हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में इन गहनों के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed