सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha election: Voting will take place in Haryana-Bihar; Nitin Naveen-Sharad Pawar are going Upper House

राज्यसभा चुनाव: हरियाणा-बिहार में होगा मतदान, जानें कहां फंसा पेच; नितिन नवीन, शरद का उच्चसदन में जाना तय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Fri, 06 Mar 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा और बिहार में मतदान होना तय है, जबकि कुछ अन्य राज्यों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा सकते हैं। बिहार में भाजपा के नितिन नवीन का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। हरियाणा में मुकाबला थोड़ा दिलचस्प हो सकता है, जहां मतदान की स्थिति बनी हुई है।

Rajya Sabha election: Voting will take place in Haryana-Bihar; Nitin Naveen-Sharad Pawar are going Upper House
नामांकन पर्चा दाखिल करते भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में बिहार और हरियाणा में अतिरिक्त उम्मीदवारों के नामांकन ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। बिहार में पांचवीं सीट के लिए आरएलएम उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह आमने-सामने हैं, जबकि हरियाणा में दूसरी सीट के लिए कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध और उद्योगपति सतीश नांदल के बीच मुकाबला होगा। हरियाणा में इस तरह के मुकाबले में उद्योगपति उम्मीदवारों की जीत का पुराना इतिहास रहा है। अन्य आठ राज्यों में 35 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - उपलब्धि: नीतिगत सुधारों से बदली सूरत, स्टार्टअप-निवेशकों के लिए पहली पसंद बना भारत; उद्योग जगत का भरोसा मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने दाखिल किया पर्चा
बिहार से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा जेडीयू से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के राज्य महासचिव शिवेश कुमार ने भी पर्चा दाखिल किया। राज्य की पांच सीटों पर चुनाव हो रहा है जिनमें से संख्या बल के आधार पर नीतीश, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की जीत तय है। हरियाणा से दो सीटें खाली हो रही हैं और इनमें से एक सीट के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से संजय भाटिया ने नामांकन किया। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली की मौजूदगी में भाटिया ने पर्चा दाखिल किया। राज्य विधानसभा में भाजपा की सीटों के आधार पर भाटिया की जीत तय है।

आठवले और विनोद तावड़े भी होंगे निर्विरोध निर्वाचित
महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और भाजपा नेता विनोद तावड़े समेत सत्ताधारी महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवार और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार शरद पवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होंगे। आठवले और तावड़े के अलावा, भाजपा ने रामराव वाडकुटे और माया इवानते को मैदान में उतारा है। वहीं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पार्टी प्रवक्ता ज्योति वाघमारे को मैदान में उतारा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिन दस राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें हिमाचल प्रदेश से एक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा से दो-दो, ओडिशा से चार, बिहार और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच, तमिलनाडु से छह और महाराष्ट्र से सर्वाधिक सात सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed