{"_id":"6942b2214614b6e70b0cb74b","slug":"rashtrapati-bhavan-param-veer-deergha-vijay-diwas-pm-narendra-modi-param-vir-chakra-winners-draupadi-murmu-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Diwas 2025: राष्ट्रपति भवन में 'परम वीर दीर्घा' का उद्घाटन, 21 परमवीर चक्र विजेताओं की लगाई गई तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vijay Diwas 2025: राष्ट्रपति भवन में 'परम वीर दीर्घा' का उद्घाटन, 21 परमवीर चक्र विजेताओं की लगाई गई तस्वीर
Wed, 17 Dec 2025 07:30 PM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:30 PM IST
सार
Param Veer Deergha: विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 'परम वीर दीर्घा' का उद्घाटन किया। इस गैलरी में 21 परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। इसका उद्देश्य देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान से मेहमानों को परिचित कराना है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : President of India X Account
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में 'परम वीर दीर्घा' का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस गलियारे में अब देश के वीर सपूतों की तस्वीरें लगाई गई। इस गैलरी में लगाई गई सभी तस्वीरें 21 परम वीर चक्र विजेताओं की हैं। गैलरी का मकसद यहां आने वाले मेहमानों को देश के नायकों के बारे में जानकारी देना है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Vijay Diwas: आर्मी हाउस पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, भारतीय सेना ने स्वदेशी हथियारों और तकनीक का दिखाया सामर्थ्य
राष्ट्रपति भवन की जिस गैलरी में 'परम वीर दीर्घा' बनाई गई है, वहां पहले ब्रिटिश एडीसी की तस्वीरें लगी हुई थी। इसको लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया 'भारतीय राष्ट्रीय नायकों के चित्र प्रदर्शित करने की यह पहल औपनिवेशिक मानसिकता को छोड़ने और भारत की संस्कृति, विरासत व परंपराओं को गर्व के साथ अपनाने की दिशा में सार्थक कदम है।
विज्ञापन
इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'राष्ट्रपति भवन की परम वीर दीर्घा में देश के अदम्य वीरों के ये चित्र हमारे राष्ट्र रक्षकों को भावभीनी श्रद्धांजलि हैं। जिन वीरों ने अपने सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की रक्षा की, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन दिया... उनके प्रति देश ने एक और रूप में अपनी कृतज्ञता अर्पित की है। देश के परमवीरों की इस दीर्घा को, दो परमवीर चक्र विजेताओं और अन्य विजेताओं के परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र को अर्पित किया जाना और भी विशेष है।'
यह भी पढ़ें: MEA: ईरान, ब्रुनेई और माइक्रोनेशिया के राजदूतों ने राष्ट्रपति को सौंपा परिचय, मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध
भारत का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान- परम वीर चक्र
बता दें कि परम वीर चक्र भारत का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है, जो युद्ध के दौरान वीरता, साहस और आत्म-बलिदान के असाधारण कार्यों के लिए दिया जाता है। राष्ट्रपति भवन की इस गैलरी में ब्रिटिश काल के सैनिकों के चित्र लगे थे। अब उनके स्थान पर, देश के परमवीर विजेताओं के चित्र लगाए गए हैं। इससे कुछ साल पहले भी सरकार ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई द्वीपों के नाम भी परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन