फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   reservation bjp Jitan Ram Manjhi chirag paswan advised restraint party leadership

आरक्षण पर भाजपा में जंग: मांझी-चिराग को संयम रखने की नसीहत; पार्टी नेतृत्व ने दोनों को क्या सलाह दी?

Tue, 01 Sep 2026 08:28 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Sep 2026 08:28 AM IST
सार

आरक्षण के मुद्दे पर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच बढ़े मतभेद ने भाजपा नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। दोनों नेताओं के एक-दूसरे से इस्तीफा मांगने के बाद पार्टी ने विवाद को आगे बढ़ाने से बचने और राजग की एकजुटता बनाए रखने को कहा है। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
reservation bjp Jitan Ram Manjhi chirag paswan advised restraint party leadership
जीतन राम मांझी, चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

आरक्षण के भीतर आरक्षण और क्रीमी लेयर के सवाल पर सहयोगी दलों के बीच जुबानी जंग से भाजपा चिंतित है। केंद्रीय मंत्रियों चिराग पासवान और जीतन राम मांझी का एक दूसरे से इस्तीफा मांगने से गरमाई सियासत के बीच पार्टी नेतृत्व ने दोनों मंत्रियों को संयम बरतने और गठबंधन को मजबूत करने की नसीहत दी है। पार्टी नेतृत्व ने आरक्षण के मामले में बयानबाजी करने पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की भी खबर ली है। उन्हें इस मुददे पर बयानबाजी से बचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


दरअसल आरक्षण में क्रीमी लेयर की वकालत करने से नाराज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और उनके मंत्री पुत्र संतोष सुमन से इस्तीफा मांग लिया था। पासवान ने कहा कि क्रीमी लेयर मामले में अगर उनकी चिंता वाकई गंभीर है तो दोनों को इस्तीफा दे कर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए मांझी ने चिराग को महादलित और गरीब विरोधी बताया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्तीफा देकर भी सेवा में लौट सकते हैं आईएएस: चर्चा में यूपी कैडर की दिव्या मित्तल का मामला; क्या है नियम?
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझी ने कहा कि अगर उन्हें समस्त दलित और गरीब समाज की चिंता नहीं है तो पद छोड़ देना चाहिए। संतोष सुमन ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बड़े दल का नेता होने के कारण चिराग को इस्तीफे की शुरुआत करनी चाहिए। इसके बाद वह भी पद छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed