फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Row over Centre refusal regarding Revanth Reddy US visit BJP asks Was CM going to meet anti-national elements

रेवंत रेड्डी के US दौरे पर केंद्र की ‘ना’ से रार: भाजपा ने पूछा- क्या देश विरोधी लोगों से मिलने जा रहे थे CM?

Sat, 22 Aug 2026 01:01 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 22 Aug 2026 01:01 PM IST
सार

रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को केंद्र की मंजूरी नहीं मिलने के बाद तेलंगाना में सियासी टकराव का नया मुद्दा खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री को अपना अमेरिका दौरा रद्द कर 23 अगस्त को लंदन से हैदराबाद लौटना होगा। इसी बीच BJP नेता एनवी सुभाष ने यात्रा के उद्देश्य और कुछ प्रस्तावित मुलाकातों पर सवाल उठाते हुए रेवंत रेड्डी से स्पष्टीकरण मांगा है। 

विज्ञापन
Row over Centre refusal regarding Revanth Reddy US visit BJP asks Was CM going to meet anti-national elements
तेलंगना सीएम, रेवंत रेड्डी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे को केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिलने के बाद तेलंगाना की राजनीति में सियासी रार तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले आधिकारिक ‘तेलंगाना राइजिंग’ प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका यात्रा को केंद्र ने मंजूरी नहीं दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रेवंत रेड्डी फिलहाल लंदन में हैं। उनकी योजना लंदन से अमेरिका के बोस्टन जाने, वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने और फिर 30 अगस्त को हैदराबाद लौटने की थी। हालांकि, केंद्र से अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्हें अमेरिका दौरा रद्द करना पड़ा है और अब वह 23 अगस्त को ही लंदन से हैदराबाद लौटेंगे। इसी बीच BJP नेता एनवी सुभाष ने मुख्यमंत्री के UK और अमेरिका दौरे के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


यात्रा की मंजूरी पर सियासी घमासान
BJP नेता एनवी सुभाष ने कहा कि भाजपा तेलंगाना की ओर से रेवंत रेड्डी से उनके UK और अमेरिका दौरे के उद्देश्य को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। क्या यह यात्रा निजी है, पेशेवर है या फिर राज्य और वहां की जनता के विकास के लिए की जा रही है? मुख्यमंत्री को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।' 
विज्ञापन


माया ट्यूडर से मुलाकात पर BJP का सवाल
एनवी सुभाष ने रेवंत रेड्डी की लेखिका माया ट्यूडर से प्रस्तावित मुलाकात पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'माया ट्यूडर ने भारत, BJP और RSS के खिलाफ कई किताबें लिखी हैं। ऐसे में उनसे मुलाकात का क्या महत्व है?' BJP नेता ने मुख्यमंत्री से इस मुलाकात के उद्देश्य को स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसल देवजी के बहाने भी निशाना
BJP नेता ने एक अन्य व्यक्ति फैसल देवजी का जिक्र करते हुए उन पर भारत विरोधी विचार रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फैसल देवजी ने पॉडकास्ट की मेजबानी की है, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं और इंटरव्यू दिए हैं, जिनमें उन्होंने कथित तौर पर भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और वैश्विक समुदाय के सामने भारतीयों को बदनाम करने की कोशिश की है।

'रेवंत रेड्डी को देना चाहिए जवाब'
एनवी सुभाष ने कहा, "रेवंत रेड्डी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी में 'इंडिया फर्स्ट' की सोच के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी प्राथमिकता 'फैमिली फर्स्ट', 'पार्टी सेकंड' और 'नेशन लास्ट' है।"

खुफिया जानकारी के बाद अनुमति नहीं मिलने का दावा
BJP नेता ने दावा किया कि खुफिया सूत्रों से मिली महत्वपूर्ण जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) को दी गई थी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दी, जबकि उनके साथ जाने वाली टीम और अधिकारियों को अमेरिका जाने की मंजूरी दी गई है।

टीम को अमेरिका जाने की मिली अनुमति
एनवी सुभाष के मुताबिक, मुख्यमंत्री की टीम और अधिकारियों को विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों और डीन से मुलाकात करने के साथ-साथ कारोबार से जुड़ी चर्चाओं में शामिल होने की अनुमति दी गई है। उन्होंने दावा किया कि रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरे का एजेंडा "गहराई से निजी" था।


ये भी पढ़ें: BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की कुर्सी पर संकट?: 12 साल के कार्यकाल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, चुनाव की मांग

'भारत विरोधी तत्वों से संपर्क' का आरोप
BJP नेता ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में यह संदेह पैदा होता है कि रेवंत रेड्डी देश की आंतरिक सुरक्षा को अस्थिर करने के उद्देश्य से कथित तौर पर भारत विरोधी तत्वों के संपर्क में आ रहे थे। हालांकि, ये आरोप BJP नेता एनवी सुभाष की ओर से लगाए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed