{"_id":"5a1349d24f1c1b78548be461","slug":"sc-to-government-tell-me-the-plan-to-maintain-the-beauty-of-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बताए, ताज की खूबसूरती बनाए रखने की क्या योजना है: SC","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार बताए, ताज की खूबसूरती बनाए रखने की क्या योजना है: SC
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
ताज महल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के नजदीक मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश को वापस लेने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने ताजमहल की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए विस्तृत योजना पेश नहीं करने पर सरकार की खिंचाई भी की है।
विज्ञापन
पढ़ें- अभी नहीं टला ताजमहल पर प्रदूषण का खतरा, 15 वर्ष से बने हुए हैं हानिकारक प्रदूषक तत्व
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रेपीजियम जोन (टीटीजेड) अथॉरिटी से पूछा है कि क्या पर्यावरण के अलावा भी उसके पास ताजमहल के संरक्षण की कोई योजना है? शीर्ष अदालत ने टीटीजेड अथॉरिटी से कहा है कि अगर उसके पास इस संबंध में कोई विजन डॉक्युमेंट है तो वह पेश करे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने सोमवार को टीटीजेड अथॉरिटी को नोटिस जारी कर पूछा कि हर दो महीने में बैठक क्यों नहीं हो रही है। मालूम हो कि टीटीजेड के संरक्षण को लेकर हर दो महीने में बैठक होनी है। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।