{"_id":"63078100b3b7fb65805ef599","slug":"school-job-irregularities-cbi-issues-lookout-notice-against-tmc-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBSSC Scam: बिचौलिये के ठिकाने पर सीबीआई छापा, टीएमसी विधायक के खिलाफ लुकआउट नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WBSSC Scam: बिचौलिये के ठिकाने पर सीबीआई छापा, टीएमसी विधायक के खिलाफ लुकआउट नोटिस
Thu, 25 Aug 2022 07:32 PM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 25 Aug 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई जांच
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक घोटाला मामले में सीबीआई ने छापेमारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार बिचौलिये प्रदीप सिंह के साल्टलेक स्थित दरफ्तर में सीबीआई ने छापेमारी की। साल्टलेक के डीजी 253 नंबर पर उसका दफ्तर है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण चीजें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
बुधवार को नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में प्रदीप को गिरफ्तार किया गया था। दावा है कि वह शिक्षक नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग और नौकरी चाहने वालों के बीच दलाल के तौर पर काम करता था। दबिश को दौरान वहां मौजूद लोगों ने सीबीआई को बताया कि यहां पर ट्रांसपोर्ट का आफिस है और गाड़ियां किराए पर दी जाती हैं। प्रदीप यहां आता-जाता रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई ने टीएमसी विधायक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया
सीबीआई ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में लुकआउट नोटिस जारी किया। नदिया जिले के पलाशीपारा से विधायक भट्टाचार्य से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि विधायक पिछले कई दिनों से जादवपुर और नदिया जिले में अपने आवास पर नहीं मिले, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने लुकआउट नोटिस दिया।
विज्ञापन