Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ो Self-enumeration begins several states including Uttar Pradesh; submit family details online by November 30.

जनसंख्या गणना: उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में स्व-गणना शुरू, 30 नवंबर तक ऑनलाइन जमा करें परिवार का विवरण

Mon, 16 Nov 2026 07:17 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2026 07:17 PM IST
सार

जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए गोवा, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों में स्व-गणना शुरू हो गई है। निवासी 30 नवंबर तक ऑनलाइन जानकारी दे सकेंगे। घर-घर सर्वे 1 दिसंबर से शुरू होगा। पहली बार डिजिटल जनगणना में 16 भाषाओं में ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
ो Self-enumeration begins several states including Uttar Pradesh; submit family details online by November 30.
जनगणना-2027 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (पीई) के लिए स्व-गणना (एसई की प्रक्रिया सोमवार से गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में शुरू हो गई है। इन राज्यों/क्षेत्रों के निवासी 30 नवंबर तक अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इन राज्यों और क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक किया जाएगा। इसके बाद 5 से 9 जनवरी, 2027 तक पुनरीक्षण दौर चलेगा। इन राज्यों/क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी, 2027 को प्रातः 00:00 बजे होगी।
विज्ञापन


शेष राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके पश्चात 1 से 5 मार्च, 2027 तक पुनरीक्षण दौर संपन्न होगा। प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले सर्वेक्षण के प्रारंभ होने से पूर्व, इन राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में स्व-गणना का प्रावधान 10 से 24 जनवरी, 2027 तक उपलब्ध रहेगा। इन राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 को प्रातः 00:00 बजे होगी।
विज्ञापन


जनगणना 2027 के पहले चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य मणिपुर को छोड़कर 35 राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों  में पूरा कर लिया गया है, जो जनगणना प्रक्रिया के पहले चरण के पूरा होने का प्रतीक है। पहली बार जनगणना 2027 का आयोजन डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके किया जा रहा है, जिसमें एक अतिरिक्त सुविधा के रूप में स्व-गणना की शुरुआत की गई है। यह एक सुरक्षित, सुविधाजनक और उपयोगकर्ता के अनुकूल वेब-आधारित सुविधा है, जो 16 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण के दौरान स्व-गणना में भाग लेने के लिए, निवासी अपने मोबाइल नंबर (प्राथमिकता के तौर पर पहले चरण के दौरान पंजीकृत नंबर) और बुनियादी विवरणों का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं और परिवार तथा व्यक्तिगत विवरण से जुड़े 40 अधिसूचित प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। विवरण सफलतापूर्वक जमा करने पर, एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी (एसई आईडी) सृजित होती है, जिसे प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रगणक के घर आने पर उनके साथ साझा करना होगा।


जहां स्व-गणना निवासियों को अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन विवरण प्रदान करने की अनुमति देती है, वहीं प्रगणक क्षेत्रीय विज़िट के दौरान सभी आवंटित ब्लॉकों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना जारी रखेंगे। जो परिवार स्व-गणना का विकल्प नहीं चुनते हैं, उन्हें प्रगणकों द्वारा नियमित रूप से घर-घर जाकर किए जाने वाले क्षेत्रीय विज़िट के माध्यम से कवर किया जाएगा। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत एकत्र की गई सभी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों और विकास योजनाओं के लिए किया जाता है। निवासियों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान  में सक्रिय रूप से भाग लेने और प्रगणकों को अपना सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed