फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several pakistani fishermen caught in sir creek in kutch gujarat, boat seized

सीमा पर हलचल: गुजरात के सर क्रीक में पकड़े गए चार पाकिस्तानी मछुआरे, नाव भी जब्त; क्या है वजह?

Sun, 25 Oct 2026 04:39 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, भुज।
पीटीआई, भुज। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Oct 2026 04:39 PM IST
सार

गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ ने चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़कर एक नाव जब्त की है। ये मछुआरे अवैध तरीके से भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुए थे। मछुआरे कौन हैं और वे कहां के रहने वाले हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Several pakistani fishermen caught in sir creek in kutch gujarat, boat seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। ये मछुआरे केकड़े पकड़ने के लिए भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुए थे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ ने मछली पकड़ने वाली एक नाव भी जब्त की है।
विज्ञापन


खुफिया जानकारी मिलने पर कार्रवाई
अधिकारी ने बताया कि खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ के जवानों ने रविवार को कच्छ के सर क्रीक इलाके से इन मछुआरों को पकड़ा।

सर क्रीक कहां स्थित है?
सर क्रीक कच्छ के रण में स्थित एक संकरा, दलदली ज्वारीय जलमार्ग है। यह गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच समुद्री तट के पास स्थित है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: जलगांव में आरएसएस के रूट मार्च पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; स्थिति तनावपूर्ण
विज्ञापन


बीएसएफ ने क्या बताया?
अधिकारी ने बताया कि मछुआरे केकड़े पकड़ने के लिए भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुए थे। अधिकारी ने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली एक नाव भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए मछुआरे कौन हैं?
बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए मछुआरों की पहचान कादिर तैमूर, मुहम्मद मूसा, अजगर तैमूर और अहसान जाट के रूप में हुई है। ये सभी पाकिस्तान के सिंध प्रांत के चाच जान खान गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed