सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   SGPC provide free treatment for the injured

एसजीपीसी करेगी घायलों का निशुल्क इलाज, जारी है संवेदनाओं का सिलसिला

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
SGPC provide free treatment for the injured
एसजीपीसी के नए प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर की प्रेस कांफ्रेंस
विज्ञापन

अमृतसर के जौड़ा फाटक पर हुए रेल हादसे पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोंगोवाल ने एलान किया कि एसजीपीसी रेल हादसे के घायलों का निशुल्क इलाज करेगी। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और मानसिक पीड़ा देने वाला है। लोंगोवाल ने कहा कि एसजीपीसी इस रेल हादसे के मृतकों के परिवारों के दुख में शरीक है और घायलों के साथ भी संवेदना व्यक्त करती है। उन्होंने इस रेल हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Trending Videos


 इस दौरान एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि श्री गुरु रामदास चैरिटेबल अस्पताल में घायलों के मुफ्त इलाज की प्रबंध कर दिया गया है और उनके इलाज पर जितना भी खर्च आएगा, वह एसजीपीसी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस भेजी गईं है और इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं को तुरंत शुरू करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए सभी पुख्ता प्रबंध कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर रेल हादसे पर अब बयानबाजी का दौर 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि अमृतसर ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर इतना दुख हुआ कि मेरे पास शब्द नहीं है। मैंने स्थानीय भाजपा इकाई से बात की है और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे राहत कार्यों में शामिल हों। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर के पास ट्रेन दुर्घटना के बारे में बहुत दुखद खबर आ रही है। मैं राहत कार्य में अधिकारियों की सहायता के लिए क्षेत्र में हमारे सभी स्वयंसेवकों से अपील करता हूं कि संकट के इस पल में हम जो भी सहायता कर सकते हैं, प्रदान करें। 

अमृतसर रेल हादसे पर अभिनेता अजय देवगन बोले कि अमृतसर ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। शोकाकुल परिवार वालों के लिए मैं दिल से संवेदना प्रकट करता हूं। 

अमृतसर रेल हादसे पर कॉमेडियन कपिल शर्मा का कहना है कि अमृतसर रेल दुर्घटना के बारे में सुन के बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनके परिवारवालों को इस त्रासदी से उबरने के लिए हौसला दे और जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed