सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shive Sena jibe on Vedanta-Foxconn, deal in exchange of CM post

शाबाश शिंदे : शिवसेना का तंज- 'सीएम कुर्सी के बदले वेदांता-फॉक्सकॉन डील गुजरात को दी, कल मुंबई बेच देंगे'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Sep 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना ने सामना के संपादकीय में लिखा कि यह डील महाराष्ट्र से गुजरात को बहुत ही आसानी से हस्तांतरित कर दी गई। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को कंपनी का फेवर करने को कहा और यह काम हो गया। यह आरोप नहीं बल्कि हमारा विश्वास है।

Shive Sena jibe on Vedanta-Foxconn, deal in exchange of CM post
शिवसेना प्रमुख ठाकरे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शिवसेना ने एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है। पार्टी ने मुख पत्र ‘सामना‘ में गुरुवार को लिखा, ‘यह पक्का है कि शिंदे ने वेदांता-फॉक्सकॉन डील अपने सीएम पद के बदले में गुजरात को सौंप दी है। हम यह आरोप नहीं लगा रहे हैं, बल्कि यह विश्वास है।‘ 

Trending Videos


शिवसेना ने सामना के संपादकीय में लिखा कि यह डील महाराष्ट्र से गुजरात को बहुत ही आसानी से हस्तांतरित कर दी गई। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को कंपनी का फेवर करने को कहा और यह काम हो गया। यह आरोप नहीं बल्कि हमारा विश्वास है। जिस तरह से फडणवीस ने अंतरराष्ट्रीय वित्त केंद्र को मुंबई से गुजरात भेजा, उसी तरह एकनाथ शिंदे ने वेदांता-फॉक्सकॉन सौदे को गुजरात को सौंप दिया। कल ये मुंबई को भी बेच देंगे।‘

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। वेदांता-फॉक्सकॉन डील तो मामूली है। यह साफ है कि भाजपा ने शिंदे से कहा कि हमने तुम्हें सीएम बनाया। तुम्हारे विधायकों को करोड़ों रुपये दिए, अब तुम महाराष्ट्र के खजाने की चाबी हमें सौंपो। राज ठाकरे द्वारा मामले की जांच की मांग पर लिखा कि यह अच्छी बात है कि उन्होंने चिंता जताई है, लेकिन आरोपी उनकी मित्र भाजपा है। अब महाराष्ट्र के विकास के सारे इंजन गुजरात की ओर मुड़ जाएंगे। 


सामना में कहा गया है कि शिंदे को महाराष्ट्र का विकास रोकने के लिए सीएम बनाया गया है। शिंदे सूरत और गुवाहाटी में अपने विधायकों के बैंड को भरोसा दिला रहे थे कि डरने की कोई बात नहीं है। अब हमारे पास एक बड़ी शक्ति है जो हमारा समर्थन कर रही है। हम जो चाहते हैं वह हमें मिलेगा। शाबाश शिंदे! आपको जो चाहिए वह मिल गया है, लेकिन महाराष्ट्र के युवाओं से उनके रोजगार के अवसर छीन लिए गए हैं। 

सामना का यह संपादकीय वेदांता-फॉक्सकॉन सौदे पर विवाद के बीच प्रकाशित हुआ है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा था कि एकनाथ शिंदे ने न केवल हमारे 40 विधायकों को बल्कि महाराष्ट्र की बड़ी परियोजनाओं को भी गुजरात ले गए। हमारे राज्य में दो लाख करोड़ और एक लाख रोजगार के अवसरों के नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार है?

उधर, वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि प्रोजेक्ट के लिए गुजरात का चुनाव कुछ महीने पहले स्वतंत्र रूप से किया गया था। इसे लेकर आदित्य ठाकरे ने कहा कि दो अलग-अलग परियोजनाओं के बीच भ्रम पैदा करने के लिए कुछ बातें प्रचारित की जा रही हैं। फोन असेंबली इकाई के लिए फॉक्सकॉन डील पर पहले की अघाड़ी सरकार ने हस्ताक्षर किए थे, वेदांता-फॉक्सकॉन की शुरुआत 2022 में हुई थी। 

वेदांता-फॉक्सकॉन 22 अरब डॉलर के निवेश से सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले निर्माण इकाई लगाने जा रही है। यह परियोजना पहले फॉक्सकॉन महाराष्ट्र में लगाने वाली थी। शिवसेना का दावा है कि इसके लिए पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी सरकार ने फॉक्सकॉन से करार किया था। फॉक्सकॉन स्मार्टफोन निर्माण में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता के लिए लोकप्रिय है। वह एपल फोन उत्पादन से भी जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed