{"_id":"686e044bb1e11b116805f184","slug":"siddaramaiah-shivakumar-s-proposed-meeting-with-kharge-rahul-gandhi-raises-eyebrows-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या कर्नाटक में सब ठीक है?: सिद्धारमैया-शिवकुमार की दिल्ली यात्रा पर सवाल, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या कर्नाटक में सब ठीक है?: सिद्धारमैया-शिवकुमार की दिल्ली यात्रा पर सवाल, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार
क्या कर्नाटक कांग्रेस सरकार में सब ठीक है? ये सवाल फिर सामने आया है क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं। सिद्धारमैया और शिवकुमार की दिल्ली यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी में अंदरूनी असंतोष और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हैं।
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया / डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की प्रस्तावित दिल्ली यात्रा और पार्टी के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की खबरों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। हालांकि दोनों नेताओं ने कहा है कि उनकी दिल्ली यात्रा आधिकारिक काम के सिलसिले में है, लेकिन इस समय पर पार्टी हाईकमान से मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसकी अहम वजह यह है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा और पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: खराब खाना परोसा तो शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को पीटा, वायरल वीडियो पर हुआ विवाद
पार्टी में अंदरूनी हलचल
कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला इन दिनों बंगलूरू में डेरा डाले हुए हैं और विधायकों एवं मंत्रियों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। सुरजेवाला ने हालांकि नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा को खारिज कर दिया है, लेकिन यह भी कहा कि ऐसा कोई फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र का कहना है कि कांग्रेस पार्टी नवंबर या दिसंबर तक नेतृत्व परिवर्तन की जमीन तैयार कर रही है।
विधायकों में नाराजगी
हाल के दिनों में कांग्रेस के कई विधायक खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। कागवाड़ के विधायक राजू कागे ने अपने क्षेत्र में विकास न होने की शिकायत करते हुए इस्तीफे की धमकी दी। वहीं अलंद विधायक बीआर पाटिल ने गरीबों के लिए चलाई जा रही आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बेलूर के विधायक गोपाल कृष्ण ने आवास मंत्री बी जमीर अहमद खान से इस्तीफे की मांग की। सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने सितंबर में कोई बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने की भविष्यवाणी की।
कर्नाटक में सीएम बनाम डिप्टी सीएम
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वे अपना पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। इस पर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के करीबी विधायक हुसैन ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके नेता शिवकुमार मुख्यमंत्री बनें। इसके जवाब में शिवकुमार ने न केवल खुद को पार्टी के फैसले के प्रति समर्पित बताया, बल्कि अपने ही समर्थक विधायक हुसैन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। वहीं शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश ने साफ किया है कि फिलहाल मुख्यमंत्री पद खाली नहीं है।
यह भी पढ़ें - Bharat Band Impact On Bank: बैंकों पर 'भारत बंद' का कितना असर? आज छुट्टी नहीं, लेकिन सेवाएं हो सकती हैं बाधित
कर्नाटक में सीएम का फॉर्मूला?
2023 के विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तीखा मुकाबला हुआ था। तब पार्टी ने समझौते के तहत सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया था। खबरें थीं कि राज्य में बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला तय हुआ था, जिसमें नवंबर 2025 में शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, पार्टी ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X