फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siya Searched Death Point on Google memorized answers revealed in Police investigation in ketan murder case

पुणे हत्याकांड: गूगल पर सर्च किया डेथ पॉइंट, रटे थे पुलिस के सवालों के जवाब, सिया के खुलासों में और क्या?

Sun, 28 Jun 2026 12:26 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, मुंबई
न्यूज डेस्क, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 28 Jun 2026 12:26 PM IST
सार

कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोप है कि सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की पहले से पूरी योजना बनाई, गूगल पर वारदात और उसे हादसा दिखाने के तरीके खोजे, रिहर्सल की, पुलिस पूछताछ के जवाब तक तैयार किए और बाद में डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Siya Searched Death Point on Google memorized answers revealed in Police investigation in ketan murder case
आरोपी सिया गोयल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन ने गूगल से काफी मदद ली थी और अपनी पूरी तैयारी पुख्ता की थी. उन्होंने केतन की हत्या कैसे करनी है... उसका पूरा रिहर्सल किया था. इसके साथ ही इस घटना को अंजाम देने के बाद वह कैसे सुरक्षित इस मामले से बाहर निकल सकते हैं, इसकी भी प्लानिंग पहले ही कर ली थी. पुलिस ने बताया कि सिया ने गूगल पर यह सर्च किया था कि आखिर घटना को कैसे अंजाम दिया जाए और इस घटना को अंजाम देने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी?

विज्ञापन


गूगल पर हत्या की योजना से जुड़े सवाल खोजती रही सिया
रिपोर्ट के मुताबिक, सिया ने केतन को रास्ते से हटाने की पूरी योजना बनाने के लिए गूगल का सहारा लिया। उसने इंटरनेट पर यह तलाशा कि हत्या को किस तरह अंजाम दिया जाए और बाद में उसे हादसा कैसे दिखाया जा सकता है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले उसकी बाकायदा रिहर्सल भी की थी।
विज्ञापन




गूगल पर खोजा था 'डेथ पॉइंट'
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सिया ने स्वीकार किया कि उसने गूगल पर लोहागढ़ किले का 'डेथ पॉइंट' भी सर्च किया था। इतना ही नहीं, उसने किले की सबसे ऊंची और सुनसान जगह के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश की थी, ताकि वारदात को अंजाम देने के लिए उपयुक्त स्थान चुना जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से क्या कहना है, पहले ही कर ली थी तैयारी
जांच में यह भी सामने आया कि सिया और चेतन ने पहले से तय कर लिया था कि पुलिस पूछताछ के दौरान किन सवालों का क्या जवाब देना है और किन सवालों को टालना या घुमाना है। दोनों ने अपने जवाब इस तरह याद कर रखे थे कि शुरुआती पूछताछ में ही पुलिस को उन पर शक हो गया। पुलिस के मुताबिक, शक से बचने के लिए दोनों ने वेश बदलने तक की योजना बनाई थी।

डिजिटल सबूत मिटाने की भी की कोशिश
पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद सिया और चेतन ने अपने मोबाइल फोन से चैट और अन्य डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की। उनका मकसद यह था कि यदि वे पुलिस के हाथ लग भी जाएं, तो उनके मोबाइल से कोई ऐसा सबूत न मिले जो हत्या की साजिश की पुष्टि कर सके।


ये भी पढ़ें: पुणे हत्याकांड: केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का, कहां खड़ी थी सिया? पुलिस ने लोहागढ़ में कराया सीन रीक्रिएट

शादी टालने के लिए रची गई साजिश
पुलिस पूछताछ में सिया ने बताया कि उसे लगा था कि अगर केतन की हत्या हो जाती है तो उसे शादी टालने के लिए कम से कम तीन साल का समय मिल जाएगा। वहीं, उसका प्रेमी चेतन चौधरी भी शादी के लिए दो से तीन साल का वक्त और चाहता था। दोनों को लगा कि इस स्थिति से निकलने का सबसे आसान तरीका केतन को रास्ते से हटाना है। सिया का कहना था कि यदि वह परिवार के सामने शादी से इनकार करती, तो उसे डर था कि इससे परिवार की समाज में बदनामी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed