{"_id":"62e0f8386cef427e44532761","slug":"ssc-recruitment-scam-ed-searches-multiple-locations-linked-to-arpita-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Recruitment Scam: पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता के ठिकानों पर फिर पहुंची ED, कई जगहों पर छापेमारी जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SSC Recruitment Scam: पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता के ठिकानों पर फिर पहुंची ED, कई जगहों पर छापेमारी जारी
Wed, 27 Jul 2022 02:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:39 PM IST
सार
ईडी की टीम ने अर्पिता मुखर्जी से जुड़े चार ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी के अधिकारी अर्पिता की मां के उत्तरी 24 परगना स्थित फ्लैट व तीन अन्य स्थानों पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्री पार्थ चटर्जी व अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लेने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने फिर से छापेमारी शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने अर्पिता मुखर्जी से जुड़े चार ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी के अधिकारी अर्पिता की मां के उत्तरी 24 परगना स्थित फ्लैट व तीन अन्य स्थानों पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि छापेमारी अभी जारी है।
विज्ञापन
तीन अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं पार्थ और अर्पिता
बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी व उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को चिकित्सा जांच के लिए आज जोका स्थित ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। दोनों को कोर्ट ने 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में सौंपा है। चटर्जी व मुखर्जी को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। ईडी शिक्षक भर्ती घोटाले में वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहा है। ईडी ने पहले चटर्जी के घर छापा मारा था और फिर उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर पर। इस दौरान अर्पिता के घर से 20 करोड़ रुपये नकद जब्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चटर्जी टीएमसी के महासचिव और संसदीय मामलों के मंत्री हैं। पूर्व में वे शिक्षा मंत्री थे। उसी वक्त कथित शिक्षक नियुक्ति घोटाला हुआ था। ईडी ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा भर्ती में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शनिवार को चटर्जी को गिरफ्तार किया था।
फिल्म अभिनेत्री हैं अर्पिता
पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता बांग्ला, उड़िया व तमिल फिल्मों की अदाकारा हैं। ईडी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक अर्पिता, पार्थ की दुर्गा पूजा समिति नकतला उदयन संघ में 2019 व 2020 के प्रचार अभियान का प्रमुख चेहरा रह चुकी हैं। पार्थ का अक्सर उनके घर पर आना-जाना रहता था।
हम मीडिया ट्रायल के खिलाफ: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद कहा कि मीडिया, कंगारू अदालत की भूमिका निभा रही है। हम मीडिया ट्रायल के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, मुझे किसी भी एजेंसी के कामकाज से कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल राजनीतिक दलों को बदनाम करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।