{"_id":"698dced6c95a50399d092798","slug":"supreme-court-all-updates-in-hindi-news-12-feb-2026-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Supreme court: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के भाजपा MLA की जमानत याचिका खारिज की, शिवा हत्याकांड में हैं आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme court: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के भाजपा MLA की जमानत याचिका खारिज की, शिवा हत्याकांड में हैं आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट अपडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने अपराधी शिवप्रकाश उर्फ बिक्लू शिवा की हत्या के मामले में आरोपी बेंगलुरु के भाजपा विधायक बयराठी बसवराज की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद उनके आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष आत्मसमर्पण करने की संभावना है। बेंगलुरु स्थित सीआईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Trending Videos
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची की पीठ ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि विधायक ने मामले के मुख्य आरोपी से अपने संबंधों को लेकर गलत दावे किए हैं। अदालत ने कहा, “आप एक जनप्रतिनिधि हैं, आपको मुकदमे का सामना करने का साहस दिखाना चाहिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटनाक्रम के बाद सीआईडी ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बसवराज के पास अब या तो जांच अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने या सक्षम अदालत में पेश होकर विधायकों/सांसदों की विशेष अदालत में नियमित जमानत याचिका दाखिल करने का विकल्प है।
इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति सुनील दत्त यादव की अध्यक्षता वाली पीठ ने पहले दी गई गिरफ्तारी से अंतरिम राहत को भी समाप्त कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद से सीआईडी विधायक की तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक बसवराज फरार बताए जा रहे हैं और उनकी किसी भी समय गिरफ्तारी संभव है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केरल हाईकोर्ट के 7 अतिरिक्त न्यायाधीशों को दी स्थायी नियुक्ति की मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को केरल हाईकोर्ट के सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह निर्णय मुख्य न्यायाधीस जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।
जिन न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दी गई है, उनमें जस्टिस अब्दुल हकीम मुल्लापल्ली अब्दुल अजीज, जस्टिस श्याम कुमार वडक्के मुदवक्कट, जस्टिस हरिशंकर विजयन मेनन, जस्टिस मनु श्रीधरन नायर, जस्टिस ईश्वरन सुब्रमणि, जस्टिस मनोज पुलम्बी माधवन और जस्टिस मरक्कापरम्बिल भार्गवन स्नेहलता शामिल हैं। कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब इन नियुक्तियों के लिए केंद्र सरकार की औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।