फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Update Petition HPV vaccination dismissed; Court matter serious but not stay the vaccination.

सुप्रीम कोर्ट अपडेट: एचपीवी टीकाकरण से जुड़ी याचिका खारिज, अदालत ने कहा- मामला गंभीर, नहीं लगेगी रोक

Thu, 10 Sep 2026 12:52 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Update Petition HPV vaccination dismissed; Court matter serious but not stay the vaccination.
सुप्रीम कोर्ट अपडेट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

एचपीवी वैक्सीनेशन पर याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने  सुनने से किया इनकार

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान पर चिंता जताने वाली एक   याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने कहा कि जब भी गलत टीकाकरण का मामला सामने आता है, तो मुआवजे के सामान्य नियम लागू होंगे। बेंच ने पूछा, 'क्या आप इसे वापस लेना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि हम इस पर कोई टिप्पणी करें?' बेंच ने कहा, 'हमसे कड़ी टिप्पणी करने के लिए न कहें। अगर याचिकाकर्ता डॉक्टर हैं, तो यह बहुत ही गंभीर मामला है। यह हमारी लाखों बेटियों की सेहत का सवाल है। और आप इसे पटरी से उतारना चाहते हैं।'
 

सुप्रीम कोर्ट ने सालबोनी जमीन हड़पने के मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के पर्सनल असिस्टेंट सुमित रॉय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले हुई सुनवाई में, सुप्रीम कोर्ट ने रॉय की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। उन्हें जांच में शामिल होने और जांच एजेंसी का सहयोग करने का निर्देश दिया था। रॉय ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed