Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Update: Will Umar Khalid and Sharjeel Imam be released from jail? Bail pleas to be heard today

सुप्रीम कोर्ट: कॉलेजियम ने जजों के तबादलों की सिफारिश की; दिल्ली प्रदर्शन में नेताओं की हिरासत पर जवाब तलब

Wed, 25 Nov 2026 09:32 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Update: Will Umar Khalid and Sharjeel Imam be released from jail? Bail pleas to be heard today
सुप्रीम कोर्ट अपडेट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के आरोपों पर केंद्र और दिल्ली सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने दोनों सरकारों को 10 दिन में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ताओं को जवाब मिलने के एक सप्ताह के भीतर प्रत्युत्तर दाखिल करने की अनुमति दी गई। वहीं, दिल्ली पुलिस ने हिरासत से इनकार करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का किया तबादला
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को दो हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की। इसके तहत कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट भेजा गया है। यह तबादला झारखंड हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगा। वहीं, त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव को कर्नाटक हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों से जुड़े अहम फैसले लिए हैं। 24 नवंबर को हुई बैठक में कॉलेजियम ने त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव का तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट करने की सिफारिश की। वहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट भेजने का प्रस्ताव दिया गया है। उनका तबादला 27 नवंबर को मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद होगा। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

राहुल काे आय से अधिक संपत्ति मामले में राहत
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सीबीआई और ईडी जांच का आदेश रद्द कर दिया है। कोर्ट ने मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए हाईकोर्ट भेज दिया। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची  व जस्टिस वी मोहना की पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश  सुनवाई के लिए नई पीठ बनाएं। पीठ ने याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर को राहुल को पक्षकार बनाने का भी निर्देश दिया। भाजपा कार्यकर्ता शिशिर ने याचिका में राहुल व उनके परिवार की संपत्ति की जांच की मांग की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने मई में सीबीआई व ईडी को जांच के निर्देश दिए थे।

सरकार बदलते ही बदल जाता है अभियोजन का रवैया : शीर्ष कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से जुड़े नकदी के बदले नौकरी (कैश-फॉर-जॉब्स) मामले में अभियोजन पर राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर गहरी चिंता जताई। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि सरकार बदलने के साथ ही अभियोजन का रवैया भी बदल जाता है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

सीजेआई ने सख्त टिप्पणी की कि आपराधिक न्याय प्रशासन का सबसे बुरा पहलू यह है कि सत्ता बदलने के साथ अभियोजन का स्वरूप भी बदल जाता है। उनकी बात का समर्थन करते हुए जस्टिस बागची ने कहा कि एक सरकार मामले को लटकाती है, तो दूसरी सरकार अत्यधिक जल्दबाजी दिखाती है।

अभियोजन में विवेक और संतुलन होना आवश्यक है। पीठ ने अभियोजकों से निष्पक्षता और उचित विवेक का इस्तेमाल करने की उम्मीद जताई और कहा कि उनके फैसले राजनीतिक नेतृत्व से निर्देशित नहीं होने चाहिए। साथ ही, निचली अदालत के आरोप तय करने की जल्दबाजी पर सीजेआई ने आगाह किया कि आरोपी पर गंभीर आरोप हो सकते हैं।

महिलाओं को कानूनी पेशे में समान अवसर देना जरूरी ः सीजेआई  
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कानूनी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने वरिष्ठ वकीलों से कहा कि वे अपने चैंबर में हर तीन जूनियर वकीलों में कम से कम एक महिला को जरूर रखें। चीफ जस्टिस ने अदालतों में वकीलों के पैनल में भी अधिक महिलाओं को शामिल करने की जरूरत बताई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत बुधवार को दिल्ली के सिरी फोर्ट खेल परिसर में आयोजित श्रीमती शशि प्रभा सिंह स्मृति पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। ये पुरस्कार वरिष्ठ अधिवक्ता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह की दिवंगत मां की स्मृति में शुरू किए गए हैं। कार्यक्रम के संबोधित करते हुए सीजेआई ने कहा कि कानूनी पेशे में महिलाओं को समान अवसर देना जरूरी है। इस मौके पर चार युवा महिला वकीलों को कानून के क्षेत्र में उनकी क्षमता और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों का मकसद उन्हें आर्थिक मदद देकर कानूनी क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना भी है। वकील मोनिका धीमान को न्याय प्रभा रत्न पुरस्कार मिला। हुमा अंजुम और प्रियांशी कुमारी को संयुक्त रूप से न्याय प्रभा गौरव पुरस्कार दिया गया। वहीं, कविता राव को न्याय प्रभा सम्मान से नवाजा गया।

सुप्रीम कोर्ट ने किया प्रदर्शन में नेताओं की हिरासत के आरोपों पर जवाब तलब
सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक नेताओं सहित प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के आरोपों पर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने दोनों सरकारों को 10 दिन में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को सरकारों के जवाब पर एक सप्ताह में प्रत्युत्तर दाखिल करने की अनुमति भी दी। दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि तृणमूल कांग्रेस सांसद मेनका गुरुस्वामी की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका अब निष्प्रभावी हो गई है। इसमें आरोप लगाया गया था कि ममता बनर्जी को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया था। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया। इससे पहले 11 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए। अदालत ने कानून-व्यवस्था की स्थिति के अधीन मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रखने को भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed