{"_id":"6ada124020796f57a10a6f69","slug":"supriya-sule-questions-lawrence-bishnoi-tiger-shroff-firing-case-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ गोलीबारी: जेल से कैसे कर सकता है कोई ऐसा? बिश्नोई गिरोह के दावे पर सुप्रिया सुले ने जताई हैरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी: जेल से कैसे कर सकता है कोई ऐसा? बिश्नोई गिरोह के दावे पर सुप्रिया सुले ने जताई हैरानी
Thu, 22 Oct 2026 07:10 PM IST
निर्मल कांत
आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:10 PM IST
सार
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने ली थी। इस पर सुप्रिया सुले ने सवाल उठाया कि जेल में बंद व्यक्ति हमले की योजना बनाकर सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी कैसे ले सकता है। एनसीपी (शरद पवार) की नेता ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया ने प्रतिक्रिया दी है। हमले की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। इसको लेकर सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि जेल में बंद कोई भी व्यक्ति हमले की योजना नहीं बना सकता और फिर उसकी जिम्मेदारी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकता।
सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
सुप्रिया सुले ने कहा, 'मुझे हैरानी हुई क्योंकि समाचार चैनल और अखबार कहते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में है। फिर भी, वह खुद पोस्ट कर रहा है और कह रहा है कि 'मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।' यह समझना मुश्किल है कि जेल के अंदर बैठा कोई व्यक्ति इस तरह जिम्मेदारी कैसे ले सकता है। यह बहुत उलझन में डालने वाली बात है। जिस तरह से सबको डराया-धमकाया जा रहा है, उसे देखते हुए हम इस बात की जांच की मांग करेंगे कि जेल के अंदर बैठा कोई व्यक्ति यह सब कैसे कर सकता है।'
चार और आरोपी कौन हैं?
गुरुवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इस मामले में चार और आरोपियों को किला कोर्ट लेकर आई। इनमें दो महिलाएं राधा और बबीता, जबकि दो पुरुष कुणाल और सुमित शामिल हैं। इन सभी को ट्रांजिट रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
हमले से पहले कहां किया गोली चलाने का अभ्यास?
इस बीच, पुलिस सूत्रों से पता चला है कि हमले से पहले आरोपियों ने मुंबई के पास एक जगह पर शूटिंग (गोली चलाने) का अभ्यास किया था। बताया जा रहा है कि अंधेरी के अपने होटल के कमरे में हथियार की जांच करते समय एक बार गोली गलती से चल भी गई थी (मिसफायर हो गया था)।
दूसरे सितारे की जगह टाइगर को बनाया निशाना?
खबरों के मुताबिक, आरोपी असल में बॉलीवुड के किसी दूसरे सितारे को निशाना बनाना चाहते थे। हालांकि, जब वे अपने तय किए गए निशाने तक आसानी से नहीं पहुंच सके, तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: 'भगवान दयालु हैं', टीम ने अभिनेता के घायल हाथ का वीडियो साझा किया; क्या कहा?
रील्स से आरोपियों को क्या जानकारी मिली?
बताया जा रहा है कि टाइगर के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर रील्स साझा की थीं। इनसे आरोपियों को पता चला कि उस समय टाइगर के साथ पुलिस सुरक्षा नहीं थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने टाइगर को निशाना बनाने का फैसला किया। शुरुआती पूछताछ में यह भी पता चला है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले का मकसद फिल्म उद्योग में डर का माहौल पैदा करना था।
गोलीबारी में क्या हुआ?
18 अक्तूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने टाइगर पर गोलियां चलाईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इस हमले में अभिनेता को तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया।
वायरल वीडियो में क्या धमकी दी गई?
घटना के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने लगी। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा करने वाले अनिल पंडित नाम के एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि यह अभिनेता के लिए एक चेतावनी थी कि वे सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करना बंद कर दें। घटना के कुछ ही घंटों के अंदर राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।