सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari to become Bengal first BJP Chief Minister find out who will attend the swearing-in ceremony

बंगाल में शुभेंदु सरकार: भव्य शपथ ग्रहण समारोह, जानें कार्यक्रम में कौन-कौन नेता होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 09 May 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार

शुभेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 

Suvendu Adhikari to become Bengal first BJP Chief Minister find out who will attend the swearing-in ceremony
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। भाजापा के विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह बंगाल में भाजापा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उनके नाम का एलान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए कोलकाता आ रहे हैं।


समय और स्थान
शपथ ग्रहण समारोह 9 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। यह दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। इसी मैदान से प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान 'परिवर्तन' का नारा दिया था और यहीं बीजेपी की रैलियों का समापन हुआ था। समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और करीब 4000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें समारोह में कौन शामिल होंगे
इस समारोह में देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। मेहमानों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री, भाजापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 21 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। समारोह में एनडीए शासित राज्यों के डिप्टी सीएम और बंगाल भाजापा के सभी प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। विशेष रूप से रवींद्रनाथ टैगोर के परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा खेल, कला, साहित्य और धार्मिक जगत की हस्तियां भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos


मंत्रिमंडल और डिप्टी सीएम की चर्चा
संभावना है कि शुभेंदु अधिकारी की सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें किसी महिला नेता को जगह मिल सकती है, जिनमें रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल के नाम चर्चा में हैं। शुभेंदु अधिकारी के साथ करीब 26 से 27 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। बंगाल विधानसभा की सदस्य संख्या के हिसाब से राज्य में अधिकतम 44 मंत्री हो सकते हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल हो सकते हैं और कुछ पद भविष्य के विस्तार के लिए खाली रखे जा सकते हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed