सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tafazzal Hussain become big face for BJP after winning Tripra by polls

BJP: त्रिपुरा उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, माकपा का गढ़ फतह कर तफज्जल हुसैन का बढ़ा कद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Sep 2023 05:50 AM IST
विज्ञापन
सार

बॉक्सानगर विधानसभा क्षेत्र में 66 प्रतिशत से अधिक मतदाता अल्पसंख्यक समुदाय के हैं और यह निर्वाचन क्षेत्र माकपा का गढ़ रहा है। त्रिपुरा में अल्पसंख्यक बहुल बॉक्सानगर विधानसभा क्षेत्र में हुसैन की जीत को भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tafazzal Hussain become big face for BJP after winning Tripra by polls
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले की अल्पसंख्यक बहुल बॉक्सानगर सीट उपचुनाव में माकपा को 30,000 से अधिक वोटों से हराने वाले तफज्जल हुसैन अब राज्य में भाजपा का बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं।

Trending Videos

बॉक्सानगर विधानसभा क्षेत्र में 66 प्रतिशत से अधिक मतदाता अल्पसंख्यक समुदाय के हैं और यह निर्वाचन क्षेत्र माकपा का गढ़ रहा है। त्रिपुरा में अल्पसंख्यक बहुल बॉक्सानगर विधानसभा क्षेत्र में हुसैन की जीत को भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा पर पूर्वोत्तर राज्य में अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगता रहा है। बॉक्सानगर सीट पर हुए उपचुनाव में तफज्जल हुसैन को 33,849 वोट मिले, जबकि माकपा के मिजान हुसैन को महज 3,884 वोट। 25 वर्षों में पहली बार कम्युनिस्टों ने अपना गढ़ बॉक्सानगर खो दिया। मुख्यमंत्री माणिक साहा और उनके कैबिनेट सहयोगियों के नेतृत्व में आक्रामक प्रचार के चलते भाजपा ने माकपा को उसके गढ़ में मात दी। हुसैन ने बॉक्सनगर से उपचुनाव जीतने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पिछले 40 वर्षों से बॉक्सानगर के लोगों को माकपा और कांग्रेस ने मूर्ख बनाया है। आज लोगों ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का बदला ले लिया। हुसैन ने कहा कि लोगों ने माकपा को सबक सिखाने के लिए भाजपा को बड़ी संख्या में वोट दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed