{"_id":"6ae17fad7219c10e2905f696","slug":"tata-group-being-criminally-destroyed-will-ensure-justice-for-these-crimes-rahul-gandhi-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का बड़ा आरोप: कहा- टाटा समूह को किया जा रहा बर्बाद, इन अपराधों के लिए सुनिश्चित करेंगे न्याय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: कहा- टाटा समूह को किया जा रहा बर्बाद, इन अपराधों के लिए सुनिश्चित करेंगे न्याय
Wed, 28 Oct 2026 10:23 AM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:23 AM IST
सार
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि टाटा समूह को बर्बाद किया जा रहा है और कारोबारी नेता इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कारोबार प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का निजी खिलौना नहीं है। उनका यह बयान टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर विवाद के बीच आया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को टाटा समूह को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा समूह को सुनियोजित तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और देश का कोई भी कारोबारी इस मुद्दे पर खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। राहुल ने कहा कि इन कथित अपराधों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब टाटा समूह की प्रमुख होल्डिंग कंपनी टाटा संस के नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद के कारण टाटा ट्रस्ट्स के पदाधिकारियों के बीच मतभेद सामने आए हैं। मामला अब टाटा संस के निदेशक मंडल तक भी पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक एमएलसी चुनाव: भाजपा-जेडीएस गठबंधन का दबदबा, चारों सीटों पर दर्ज की जीत; कांग्रेस का सूपड़ा साफ
टाटा संस के चेयरमैन की दोबारा नियुक्ति पर विवाद
दरअसल, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को चुनौती दी है। यह प्रस्ताव 17 सितंबर को टाटा संस के बोर्ड की बैठक में पारित हुआ था। टाटा संस देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में शामिल टाटा समूह की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने सरकार पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि टाटा समूह को कथित तौर पर आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और कोई कारोबारी नेता इस पर कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि कारोबारी कब तक चुप रहेंगे और क्या वे तब बोलेंगे, जब सब कुछ उनके हाथ से निकल जाएगा? उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कारोबार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का निजी खिलौना नहीं है। राहुल ने कहा, 'आपमें हिम्मत नहीं है, लेकिन हममें है। हम इन अपराधों के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे'।
यह भी पढ़ें- ठाणे: शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या पर बवाल, रातभर जाम रही घोड़बंदर रोड; पांच किमी पैदल चलने को मजबूर हुए लोग
सरकार और टाटा समूह की प्रतिक्रिया नहीं
राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्र सरकार या टाटा समूह की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। फिलहाल टाटा संस के नेतृत्व को लेकर विवाद और राहुल गांधी के बयान ने कारोबारी जगत में चल रही चर्चा को और तेज कर दिया है।

Tata is being criminally destroyed, and no business leader dares say a word. How long will you stay silent? Until they own you? Indian business is not Modi and Shah's plaything. You lack courage. We don't. We will ensure justice for these crimes.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 28, 2026