{"_id":"6aa13f2809dc000ef303fad4","slug":"telangana-assembly-suspends-all-22-brs-mlas-for-remainder-of-monsoon-session-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा में हंगामा और नारेबाजी: केटीआर समेत बीआरएस के 22 विधायक निलंबित; मानसून सत्र से रहेंगे बाहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा में हंगामा और नारेबाजी: केटीआर समेत बीआरएस के 22 विधायक निलंबित; मानसून सत्र से रहेंगे बाहर
Wed, 09 Sep 2026 04:54 PM IST
शिवम गर्ग
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:54 PM IST
सार
तेलंगाना विधानसभा में हंगामा और नारेबाजी करने पर केटीआर समेत बीआरएस के 22 विधायक निलंबित कर दिए गए। विधायक महिला सदस्यों से कथित पुलिस सख्ती और केसीआर को लेकर कथित टिप्पणियों पर चर्चा चाहते थे। आखिर क्यों बढ़ा विवाद? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
तेलंगाना विधानसभा में बवाल
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही के दौरान हंगामा करने पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सभी 22 विधायकों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित विधायकों में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव भी शामिल हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीआरएस विधायकों ने 'हमें न्याय चाहिए' जैसे नारे लगाए। इसके बाद वे सदन के वेल में पहुंच गए और लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीकर ने निलंबन का फैसला कैसे लिया?
स्पीकर ने कहा कि वह यह जांच करेंगे कि क्या बीआरएस विधायकों ने अपनी मांगें लिखित रूप में उन्हें सौंपी हैं। इसके बाद विधायी कार्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव के बाद स्पीकर ने बीआरएस के सभी 22 विधायकों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
किन BRS विधायकों को किया गया निलंबित?
निलंबित विधायकों में केटी रामा राव, अनिल जाधव, टी. हरीश राव, जी. जगदीश रेड्डी, गंगुला कमलाकर, कौशिक रेड्डी, माधवरम कृष्ण राव, कोवा लक्ष्मी, के. माणिक राव, चिंताप्रभाकर, कोठा प्रभाकर रेड्डी, वेमुला प्रशांत रेड्डी, मरी राजशेखर रेड्डी, पल्ला राजेश्वर रेड्डी, पी. सबिता इंद्रा रेड्डी, डी. सुधीर रेड्डी, वी. सुनीता लक्ष्मारेड्डी, कलेरू वेंकटेश, विजयुडु और के.पी. विवेकानंद शामिल हैं।
विज्ञापन