{"_id":"64391a069da379ce2f0a6bb5","slug":"telangana-cm-kcr-unveil-the-tallest-statue-of-baba-saheb-ambedkar-today-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: 125 फीट ऊंची बाबा साहब की मूर्ति का सीएम केसीआर ने किया अनावरण, डॉ. आंबेडकर के पोते भी थे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: 125 फीट ऊंची बाबा साहब की मूर्ति का सीएम केसीआर ने किया अनावरण, डॉ. आंबेडकर के पोते भी थे मौजूद
Fri, 14 Apr 2023 04:38 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 14 Apr 2023 04:38 PM IST
सार
राव ने प्रतिमा के स्वरूप की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रतिमा कल्पना से ज्यादा बेहतर बनी है। उन्होंने कहा कि हम देश के गौरव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर की नई प्रतिमा का अनावरण।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में डॉ. बी आर अंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सीएम के साथ-साथ डॉ. अंबेडकर के पोते और वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्टी का बदला था नाम
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखते ही पार्टी का नाम बदल दिया था। असल में उन्होंने दशहरा के दिन अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदल कर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) रख दिया था।
विज्ञापन
कल्पना से बेहतर प्रतिमा
राव ने प्रतिमा के स्वरूप की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रतिमा कल्पना से ज्यादा बेहतर बनी है। उन्होंने कहा कि हम देश के गौरव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं। इस देश आने वाली पीढ़ियों के लिए संविधान निर्माता के रूप में सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले योद्धा के तौर पर उनकी मेहनत और बलिदान शाश्वत है। केवल दलित ही नहीं, आदिवासी, बहुजन, भारत के लोग जहां भी उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा वहां बाबसाहेब की महत्वाकांक्षा साकार हुई। हम उनके लिए जितना भी करें कम है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अनावरण के अवसर पर मूर्तिकार 98 वर्षीय पद्म भूषण राम वनजी सुतार कृष्णा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उनका कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया जाएगा।
हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
राव ने हाल ही में अंबेडकर प्रतिमा के उद्घाटन, नए सचिवालय भवन परिसर के उद्घाटन और अन्य मुद्दों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंबेडकर की प्रतिमा पर शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।
सभी जरूरी इंतजाम के निर्देश
केसीआर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए राज्य सचिवालय का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उन्होंने प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर राज्य के कोने-कोने से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम करने का निर्देश दिया है। उनके लिए टेंट, पीने के पानी, छाछ आदि की व्यवस्था की गई है। बाबासाहेब को भव्य तरीके से श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। गुलाब, सफेद गुलदाउदी और पान के पत्तों की एक बड़ी माला बनाई गई है।
क्रेन से हटाई जाएगी पर्दा
बता दें, डॉ. अंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा पर लगे विशाल पर्दे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षु भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर खेल-कूद और गीत-संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होगा। अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी आर अंबेडकर के प्रपौत्र प्रकाश अंबेडकर को आमंत्रित किया गया है। यह समारोह दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।
750 बसों का संचालन
यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है कि सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों के 35,000 से अधिक लोग अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सभा में शामिल हों। इसलिए राज्य द्वारा संचालित सड़क परिवहन निगम की 750 बसों का संचालन किया जाएगा। हैदराबाद पहुंचने से पहले 50 किमी के दायरे में विधानसभा परिसर में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।