सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM Reddy challenges Shah election-related remarks also speaks on hate speech and Muslim reservation

'तेलंगाना में सत्ता में आकर दिखाएं': CM रेड्डी ने शाह को दी चुनावी चुनौती, हेट स्पीच-मुस्लिम आरक्षण पर भी बोले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सार

हैदराबाद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार और अमित शाह को चुनौती दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेलंगाना में नफरत फैलाने वाले भाषण रोकने के लिए नया कानून लाया जाएगा और मुस्लिम आरक्षण मामले में सरकार सुप्रीम कोर्ट को पूरा डेटा देने को तैयार है।

Telangana CM Reddy challenges Shah election-related remarks also speaks on hate speech and Muslim reservation
रेवंत रेड्डी, मुख्यमंत्री तेलंगाना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयानों ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अल्पसंख्यकों के समर्थन, हेट स्पीच पर कानून और मुस्लिम आरक्षण जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए सीएम रेड्डी ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह को सीधी चुनौती दी। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में नफरत फैलाने वाले भाषणों (हेट स्पीच) पर रोक लगाने के लिए एक सख्त कानून लाने जा रही है।

Trending Videos


उन्होंने बताया कि यह कानून राज्य विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे भाषणों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। बता दें कि यह बयान रेड्डी ने हैदराबाद में आयोजित जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने संगठन का किया धन्यवाद
इस दौरान उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-हिंद संगठन का धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मलकाजगिरी लोकसभा चुनाव में और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने उनका समर्थन किया था, जिसके लिए वे आभारी हैं।

ये भी पढ़ें:- गोलपार्क हिंसा: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर BJP का प्रदर्शन, शुभेंदु बोले- अपराधियों को बचा रही TMC सरकार

अमित शाह को दी चुनावी चुनौती
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वे अगला चुनाव लड़कर तेलंगाना में सत्ता में आकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ बातें करती है, लेकिन तेलंगाना की जनता सच जानती है।

मुस्लिम आरक्षण पर बड़ा बयान
इस दौरान रेवंत रेड्डी ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यकों के समर्थन से बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट को मुस्लिम आबादी का पूरा डेटा देने के लिए तैयार है। यह बयान मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े मामले को लेकर दिया गया, जो अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

ये भी पढ़ें:- पीएम के जवाब के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास: कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सदन की परंपरा पर उठाए सवाल

जाति जनगणना का दिया हवाला
मुख्यमंत्री ने बताया कि कि मुस्लिम आबादी से जुड़ा पूरा डेटा पिछले साल कराई गई जाति जनगणना के दौरान इकट्ठा किया गया था। उन्होंने अमित शाह को यह भी चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे मुसलमानों का 4 प्रतिशत आरक्षण खत्म करके दिखाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उनकी सरकार नफरत फैलाने वाले भाषणों के खिलाफ सख्त है। साथ ही अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करेगी और संविधान के दायरे में रहकर फैसले लेगी। अंत में उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार का मकसद राज्य में शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed