फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM Revanth Reddy Criticizes KCR for Skipping Assembly Despite Earning Over Rs 1 Crore

KCR पर सीएम रेवंत रेड्डी का करारा हमला: कहा- एक करोड़ से अधिक वेतन लिया, लेकिन विधानसभा से अब भी गैरहाजिर

Thu, 19 Mar 2026 04:11 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Shivam Garg Updated Thu, 19 Mar 2026 04:11 AM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि केसीआर को दिसंबर 2023 से फरवरी 2026 तक 1 करोड़ से अधिक सैलरी और भत्ता मिला, बावजूद इसके वे विधानसभा में नहीं आए।

विज्ञापन
Telangana CM Revanth Reddy Criticizes KCR for Skipping Assembly Despite Earning Over Rs 1 Crore
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि बीआरएस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को दिसंबर 2023 से फरवरी 2026 तक नेता प्रतिपक्ष के रूप में 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 674 रुपये सैलरी और भत्ते मिल चुके हैं, बावजूद इसके वे लगातार विधानसभा में उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में गवर्नर के अभिभाषण के दौरान केसीआर की गैरहाजिरी लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि 4 करोड़ तेलंगाना वासियों की उम्मीद थी कि पूर्व मुख्यमंत्री नए गवर्नर के अभिभाषण के समय औपचारिक शुभकामनाएं देने के लिए आएंगे।
विज्ञापन


रेवंत रेड्डी का तंज
रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में कहा "नेता प्रतिपक्ष को लगातार अपनी जिम्मेदारियों से दूर रहने पर बहस और निर्णय की आवश्यकता है। किसी भी सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति को बिना कार्य किए सैलरी लेना उचित नहीं है। मैं किसी का नाम विशेष रूप से नहीं ले रहा हूं।" उन्होंने केसीआर से अपील की कि वे विधानसभा में आएं और बहसों के दौरान अपने सुझाव दें। उन्होंने कहा कुछ लोग खुद को राजा समझते हैं और चुनाव में जनता की निर्णय को भूल जाते हैं, लोकतंत्र का मजाक उड़ाते हुए तानाशाही व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- केरल हाईकोर्ट का बड़ा कदम: कोर्ट परिसर में यौन उत्पीड़न रोकने के लिए नए नियम लागू, सख्त निगरानी का प्रावधान


बीआरएस सरकार के कर्ज पर निशाना
रेवंत रेड्डी ने बीआरएस सरकार पर राज्य के भारी कर्ज लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2013 से दिसंबर 2023 तक केसीआर के नेतृत्व वाली सरकार ने 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया। वर्तमान सरकार ने दिसंबर 2023 से फरवरी 2026 के बीच 1.69 लाख करोड़ का कर्ज लिया और बीआरएस द्वारा लिए गए 1.76 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार ने 11.90 प्रतिशत उच्च ब्याज दर पर कर्ज लिया था, जिसे उन्होंने केंद्र सरकार से बात कर पुनर्गठित कराया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का उन्होंने सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

रेवंत रेड्डी ने बीआरएस द्वारा उनके अतिक्रमण विरोधी अभियान पर आलोचना का जवाब देते हुए पुराने वीडियो भी दिखाए, जिसमें केसीआर और के टी रामाराव अतिक्रमण हटाने का समर्थन कर रहे थे।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed