{"_id":"6a25679e5fc3a6474809e61e","slug":"telangana-cm-revanth-reddy-s-hitler-remark-on-hydraa-sparks-political-row-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैंने हिटलर से प्रेरणा ली और...': तेलंगाना CM के हाइड्रा वाले बयान पर विवाद, तोड़फोड़ की तुलना ईरान से की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मैंने हिटलर से प्रेरणा ली और...': तेलंगाना CM के हाइड्रा वाले बयान पर विवाद, तोड़फोड़ की तुलना ईरान से की
Sun, 07 Jun 2026 06:15 PM IST
Rahul Kumar
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: Rahul Kumar
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:15 PM IST
सार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की हाइड्रा एजेंसी को लेकर की गई टिप्पणी से राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने जल निकायों पर अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई गई एजेंसी का जिक्र करते हुए उसके नामकरण को लेकर हिटलर से प्रेरणा लेने की बात कही, जिस पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा ने इसे कांग्रेस की तानाशाही सोच से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री से माफी की मांग की। वहीं बीआरएस ने उन पर कठोर कार्रवाई के जरिए आम लोगों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की हाइड्रा को लेकर की गई एक टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा और बीआरएस ने उनकी आलोचना करते हुए बयान को आपत्तिजनक बताया है। रेवंत रेड्डी ने शनिवार को बंगलूरू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हैदराबाद में झीलों और जल निकायों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण को देखने के बाद उन्होंने हाइड्रा बनाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, गरीब लोगों का झीलों और नालों पर कब्जा करना तो मैं समझ सकता हूं। आजकल, अमीर लोग अपने फार्महाउस के कारण जल निकायों पर कब्जा कर रहे हैं और अपने ड्रेनेज को जल निकायों से जोड़ रहे हैं। मैंने उन सभी मुद्दों पर ध्यान दिया है। फिर मैंने एक टास्क फोर्स HYDRAA (हाइड्रा) बनाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, हाइड्रा यह शब्द हिटलर का पसंदीदा शब्द था। उसकी मुख्य टीम को 'हाइड्रा' कहा जाता था, जो किसी की भी हत्या कर सकती थी। इसलिए, मैंने हिटलर से प्रेरणा ली है और इसका नाम हाइड्रा रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाइड्रा की स्थापना के बाद इसके प्रमुख के रूप में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को नियुक्त किया गया।
सीएम रेवंत रेड्डी यहीं नहीं रुके। उन्होंने हाइड्रा की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने बड़े पैमाने पर तोड़-फोड़ कराई है। अगर आप ईरान की तस्वीरें देखें, तो उनकी तुलना इस्राइल के साथ युद्ध के दौरान हुई तबाही से कर सकते हैं। उसी तरह हाइड्रा की ओर से की गई तोड़-फोड़ को भी देखा जा सकता है।"
विज्ञापन
भाजपा ने साधा निशाना, बीआरएस ने बताया- नया हिटलर
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की "खतरनाक हिटलर और इमरजेंसी वाली मानसिकता" एक बार फिर सामने आ गई है। उन्होंने कहा, रेवंत रेड्डी अब खुलेआम डींगें मार रहे हैं कि हाइड्रा बनाने के लिए उन्हें हिटलर से प्रेरणा मिली और वे हैदराबाद में की जा रही तोड़-फोड़ की तुलना ईरान और इस्राइल जैसे युद्धग्रस्त देशों में होने वाली कार्रवाई से कर रहे हैं; वे अपने नेता राहुल गांधी की भाषा बोल रहे हैं। किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी से लेकर हिटलर तक - कांग्रेस ने हमेशा लोगों की आवाज दबाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। बीआरएस ने भी 'एक्स' पर पोस्ट कर रेवंत रेड्डी को "नया हिटलर" बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि हाइड्रा की कार्रवाई में लाखों गरीबों के घर तोड़े गए हैं।
क्या है रेड्डी का हाइड्रा?
तेलंगाना सरकार ने जुलाई 2024 में हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) का गठन किया था। इसका उद्देश्य झीलों समेत सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण और अन्य अवैध गतिविधियों से बचाना है। एजेंसी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है और अब तक कई कथित अवैध ढांचों को ध्वस्त कर चुकी है। बता दें 'हाइड्रा' मार्वल कॉमिक्स का एक काल्पनिक संगठन है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के 'डीप साइंस डिवीजन' के रूप में दिखाया गया है।