{"_id":"636bcd8a89208902ff54f181","slug":"telangana-government-trs-kcr-forms-sit-to-probe-into-mlas-poaching-case-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में SIT गठित, पार्टी छोड़ने के लिए 100 करोड़ की पेशकश का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में SIT गठित, पार्टी छोड़ने के लिए 100 करोड़ की पेशकश का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार
सरकारी आदेश में कहा गया कि तेलंगाना-हैदराबाद के पुलिस महानिदेशक ने सरकार से अनुरोध किया है कि वह जनहित में एक विशेष जांच दल का गठन करे, ताकि शीघ्रता से उचित जांच की जा सके।
तेलंगाना के सीएम केसीआर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार ने पार्टी विधायकों की कथित खरीद फरोख्त से जुड़े मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दी है। इसका नेतृत्व हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद करेंगे। एसआईटी के सदस्यों में रेमा राजेश्वरी-एसपी नलगोंडा, कलमेश्वर शिंगनेवार-डीसीपी अपराध, साइबराबाद और आर जगदीश्वर रेड्डी- डीसीपी, शमशाबाद शामिल हैं।
Trending Videos
एसआईटी का गठन ऐसे वक्त किया गया है, जब पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने राज्य सरकार को बताया है कि मामला अति संवेदनशील, हाई-प्रोफाइल और सनसनीखेज है। ऐसे में इसकी गंभीरता से जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आदेश में कहा गया कि तेलंगाना-हैदराबाद के पुलिस महानिदेशक ने सरकार से अनुरोध किया है कि वह जनहित में एक विशेष जांच दल का गठन करे, ताकि शीघ्रता से उचित जांच की जा सके। खरीद फरोख्त का मामला पायलट रोहित रेड्डी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
दरअसल, 26 अक्तूबर को रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, नंद कुमार और सिम्हायाजी स्वामी के खिलाफ आपराधिक साजिश, रिश्वत की पेशकश और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम 1988 के प्रावधान लागू किए गए थे। FIR के मुताबिक, रोहित रेड्डी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें 100 करोड़ रुपये की पेशकश की और बदले में विधायक को टीआरएस छोड़ना था। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना था।

कमेंट
कमेंट X