सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Telangana Minister Malla Reddy on IT raids on him and his son-in-law

Telangana: मेरे बेटे को पूरी रात पीटा, घर में घुसकर बैठे हैं अधिकारी, आईटी छापे पर भड़के मंत्री मल्ला रेड्डी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Nov 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

आईटी छापों पर  तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी ने अपने आवास पर कहा कि क्या हम कोई हवाला कारोबार कर रहे हैं? क्या हम कैसिनो चला रहे हैं या तस्करी कर रहे हैं? हम गरीब छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं।

Telangana Minister Malla Reddy on IT raids on him and his son-in-law
तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तेलंगाना के श्रम मंत्री सी. मल्ला रेड्डी ने यहां अपने आवास और शैक्षणिक संस्थानों पर मारे गए छापों के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों पर उनके बेटे की पिटाई  करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने मेरे बेटे को बुरी तरह से पीटा है। उसकी भावना आहत हुई है।  

Trending Videos


सीआरपीएफ ने मेरे बड़े बेटे को पूरी रात पीटा, अस्पताल में इलाज भी नहीं करने दिया
मल्ला रेड्डी ने कहा कि सीआरपीएफ और पुलिस ने मेरे बड़े बेटे को पूरी रात पीटा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने मेरे बेटे के डॉक्टर को उसका इलाजनहीं करने दिया। वे मुझे भी उससे मिलने नहीं दे रहे हैं। अगर उन्हें कुछ अज्ञात धन मिला है तो इसमें क्या गलत है? उन्हें अपना काम करना चाहिए।  इन छापों को राजनीतिक प्रतिशोध’’ की कार्रवाई बताते हुए रेड्डी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें और तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार को निशाना बना रही है। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि उनके मेडिकल कॉलेज में सीटों के आवंटन में कोई अनियमितता नहीं हुई और सब कुछ राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार पारदर्शी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हम कोई हवाला कारोबार कर रहे हैं?:  सी. मल्ला रेड्डी
अस्पताल जाने से पहले मल्ला रेड्डी ने अपने आवास पर कहा कि क्या हम कोई हवाला कारोबार कर रहे हैं? क्या हम कैसिनो चला रहे हैं या तस्करी कर रहे हैं? हम गरीब छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। केंद्र की दुष्ट भाजपा सरकार ने हमारे यहां 200 आईटी अधिकारी भेजे हैं। उन्होंने मेरे बेटे को पूरी रात पीटा है। उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कोई घोटाला नहीं हुआ
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि उनके मेडिकल कॉलेज में सीटों के आवंटन में कोई अनियमितता नहीं हुई और सब कुछ राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार पारदर्शी था। उन्होंने दावा किया कि तलाशी मंगलवार सुबह छह बजे शुरू हुई और अब भी चल रही है। उन्होंने कहा कि आयकर अधिकारियों को केवल छह लाख रुपये अज्ञात धन मिला है। इस घटना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग के कर्मी रेड्डी तथा उनके और उनके परिवार के शैक्षणिक संस्थानों के कर रिकॉर्ड की पुष्टि कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed