{"_id":"62961a23ee202831d7089238","slug":"the-24th-working-mechanism-for-consultation-coordination-on-india-china-border-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा विवाद: दोनों देशों के बीच हुई अहम बैठक, 16वें दौर की बातचीत को लेकर बनी सहमति ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन सीमा विवाद: दोनों देशों के बीच हुई अहम बैठक, 16वें दौर की बातचीत को लेकर बनी सहमति
Tue, 31 May 2022 07:07 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 31 May 2022 07:07 PM IST
सार
दोनों पक्षों ने एलएसी के साथ स्थिति की समीक्षा की और पश्चिमी क्षेत्र पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
भारत-चीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-चीन सीमा मामलों (डब्लूएमसीसी) पर परामर्श और समन्वय के लिए 24वें कार्य तंत्र की आज बैठक आयोजित की गई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने पश्चिमी क्षेत्र भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में एलएसी के साथ स्थिति की समीक्षा की और पश्चिमी क्षेत्र पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ सभी टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों को हटाने के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ कमांडरों की बैठक के अगले (16वें) दौर को जल्द से जल्द आयोजित करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन