फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tiger Shroff firing case Accused arrested Kota five rounds fired 20 Mumbai Police teams engaged investigation

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में किया 954 किमी का सफर, रास्ता न समझ पाने के फेर में फंसे तीनों आरोपी

Mon, 19 Oct 2026 06:06 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 19 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने कोटा से तीन आरोपियों को पकड़ा है।डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि पुलिस हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत जांच कर रही है और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
Tiger Shroff firing case Accused arrested Kota five rounds fired 20 Mumbai Police teams engaged investigation
टाइगर श्रॉफ शूटआउट में नया सुराग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान के कोटा से पकड़ लिया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की तलाश के लिए 20 टीमें बनाई गई थीं। जांच में पता चला कि आरोपी ट्रेन से राजस्थान की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कोटा में उन्हें पकड़ लिया। मामले की जांच हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत की जा रही है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन

 



टाइगर श्रॉफ को पहले नहीं मिली थी कोई धमकी
डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि पुलिस के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिससे यह पता चले कि फायरिंग की घटना से पहले टाइगर श्रॉफ को कोई धमकी मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस घटना के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाया जाएगा। पुलिस इस तरह के मामलों में तय नियमों और सुप्रीम कोर्ट समेत अदालतों के पुराने आदेशों के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फुटबॉल ग्राउंड ही नहीं, घर भी था टारगेट; बचने के लिए दो गुट में बंट कर करते थे रेकी


हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में फिलहाल तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें से दो हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी बिहार का है। पुलिस ने साफ किया है कि तीनों में से कोई भी नाबालिग नहीं है। अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के पीछे किसका हाथ था और इसके पीछे क्या वजह थी। 

कोटा कैसे पहुंचे आरोपी?
डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के बाद तीनों आरोपी बाइक से अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां से लोकल ट्रेन पकड़कर बोरीवली गए और फिर कैब से सूरत पहुंचे। उन्होंने आगे का सफर स्टेट ट्रांसपोर्ट बस से करने की योजना बनाई थी, लेकिन रास्ता समझ न आने के कारण वे सूरत रेलवे स्टेशन पहुंच गए और वहां से कोटा जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed