सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirupati Laddoo controversy: Sadhu Parishad president alleges CBI report confirms adulteration

तिरुपति लड्डू विवाद: साधु परिषद के अध्यक्ष ने लगाया आरोप- ‘सीबीआई रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 09 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

तिरुपति लड्डू पर आंध्र प्रदेश साधु परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवासानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि सीबीआई की रिपोर्ट में घी में मिलावट की पुष्टि हुई है। 

Tirupati Laddoo controversy: Sadhu Parishad president alleges CBI report confirms adulteration
तिरुपति लड्डू विवाद - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

तिरुपति लड्डू को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच आंध्र प्रदेश साधु परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवासानंद सरस्वती ने सोमवार को आरोप लगाया कि तिरूपति के लड्डू पर सीबीआई की रिपोर्ट में घी में मिलावट की पुष्टि हुई है। उन्होंने दावा किया कि 20 करोड़ रुपये के लड्डू में मिलावट की गई थी।

Trending Videos

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान लिंक मामला: गौरव गोगोई की रावलपिंडी यात्रा को लेकर असम CM ने मांगा जवाब; वीजा पर भी उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन


लड्डू खाने के बाद श्रद्धालु बीमार पड़ सकते हैं
उन्होंने आरोप लगाया कि एक खाद्य माफिया पवित्र लड्डू  में मिलावट करने में शामिल है। इसके साथ ही  कहा कि रसायन युक्त लड्डू खाने के बाद श्रद्धालु बीमार पड़ सकते हैं। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, "सीबीआई ने एक रिपोर्ट दी है, जिसमें पुष्टि की गई है कि तिरुपति के लड्डू में मिलावट थी। सीबीआई ने निष्कर्ष निकाला है कि 20 करोड़ रुपये के लड्डू में मिलावट की गई थी।" लड्डू में मिलावट के मामले में सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि कुकर्म करने वाले भगवान वेंकटेश्वर के दंड से बच नहीं सकते।

यह भी पढ़ें-  बंगलूरू में कारोबारी की मौत पर संशय बरकरार: SIT खंगाल रही दस्तावेज, सगे-संबंधियों से पूछताछ जारी
इस से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार के कार्यकाल में तिरुपति लड्डू बनाने के लिए उपयोग किया गया घी शौचालय को साफ करने में इस्तेमाल होने वाले रसायन से बना था। नायडू ने कहा कि रसायनों से युक्त मिलावटी घी का इस्तेमाल पांच साल तक लड्डू बनाने में किया गया। उन्होंने कहा कि दो प्रकार के रसायन होते हैं, जिनमें से कुछ वनस्पति मूल के होते हैं, जो महंगे होते हैं। उन्होंने बताया कि पशु वसा की कीमत कम होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed