'क्या इकलौते भगवान हैं श्रीराम?': कीर्ति आजाद के बिगड़े बोल, कहा- माता सीता को त्यागा, ये कैसी मर्यादा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे और राम मंदिर को लेकर भाजपा की प्रतिक्रिया के बीच टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने भगवान राम और माता सीता पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर नहीं जाएंगे, क्योंकि भगवान राम ने अग्निपरीक्षा के बाद भी माता सीता को छोड़ दिया था।
विस्तार
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कीर्ति आजाद ने कहा, "क्या हमारे देश में मौजूद 3200 करोड़ देवी-देवताओं में भगवान राम ही एकमात्र भगवान हैं? मैं वहां कभी नहीं जाऊंगा, क्योंकि भगवान राम ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। माता सीता ने अग्निपरीक्षा दी थी, इसके बावजूद उन्हें अपने घर से भेज दिया गया। मैं वहां क्यों जाऊं?"
'माता सीता मिथिला की बेटी हैं, मेरी मां हैं'
कीर्ति आजाद ने कहा कि वह माता सीता की जन्मभूमि मिथिला से आते हैं। उनके मुताबिक, मिथिला के हर व्यक्ति के लिए माता सीता मां के समान हैं। उन्होंने कहा, "माता सीता मिथिला की बेटी थीं। वह मेरी मां हैं। मिथिला से जुड़े हर व्यक्ति के लिए माता सीता मां हैं। अग्निपरीक्षा देने के बाद भी उन्हें दो छोटे और मासूम बच्चों के साथ घर से बाहर भेज दिया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम? यह कैसी मर्यादा है? मैं बच्चों को क्या बताऊंगा?"
#WATCH | Delhi: On Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav's proposed visit to the Ram Temple in Ayodhya and the BJP's reaction to it, TMC MP Kirti Azad says, "...Is Lord Ram the only God among the 3,200 crore deities in our country? I will never go there because Lord Ram abandoned his wife, even after she had passed the Agni Pariksha and sent Maa Sita away from his home. Why should I go? I belong to the birthplace of Maa Sita. She was the daughter of Mithila. Maa Sita is my mother. For every person belonging to Mithila, Maa Sita is a mother. You sent her away along with two small, innocent children, even after she had passed the Agni Pariksha. Maryada Purushottam? What kind of Maryada is this? What should I tell children? I visit Kamakhya. I worship Maa Kali. Kali is my goddess. My father was a devotee of Durga, and I am a devotee of Kali. People regard him as Maryada Purushottam, but I will not go because Maa Sita was my mother. I belong to Mithila. Should I not fight for my mother? I certainly will, and I will not go there. I visit Kali Kamakhya, Dakshina Kali, Kalighat and the Kali Temple in Delhi, located at Gol Market. Does that mean I am not a Hindu?..."
— ANI (@ANI) November 10, 2026
'क्या मैं हिंदू नहीं हूं?'
टीएमसी सांसद ने अपनी धार्मिक आस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वह कामाख्या जाते हैं और मां काली की पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता मां दुर्गा के भक्त थे और वह खुद मां काली के उपासक हैं। आजाद ने कहा कि लोग भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम मानते हैं, लेकिन माता सीता को अपनी मां मानने के कारण वह राम मंदिर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, "क्या मुझे अपनी मां के लिए आवाज नहीं उठानी चाहिए? मैं जरूर उठाऊंगा और वहां नहीं जाऊंगा।"
उन्होंने बताया कि वह काली कामाख्या, दक्षिणा काली, कालीघाट और दिल्ली के गोल मार्केट स्थित काली मंदिर जाते हैं। इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि क्या इन मंदिरों में पूजा करने और राम मंदिर नहीं जाने से वह हिंदू नहीं रह जाते?