सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala

TOP News: तेहरान में बमबारी, ईरान पर ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने के करीब; दुनिया में बढ़ी तेल और गैस की किल्लत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Tue, 10 Mar 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और इस्राइल इस युद्ध में निर्णायक बढ़त बना चुके हैं और संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। इसी बीच ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें ईरान युद्ध को कूटनीतिक तरीके से खत्म करने के विकल्पों पर चर्चा की गई। वहीं एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने सवाल खड़े किए हैं कि सैन्य हस्तक्षेप से ईरान में सत्ता परिवर्तन संभव नहीं था, फिर भी हमले का फैसला क्यों लिया गया। इस युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, शेयर बाजार में गिरावट और रुपये की कमजोरी के कारण भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और सोने-चांदी की कीमतों में भी तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दूसरी ओर नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रतिनिधि सभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं जम्मू में सेना का एक जवान नदी में डूबने से लापता हो गया है। देश में अन्य खबरों में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड और भारत के दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हथियार आयातक बनने की रिपोर्ट भी चर्चा में रही। खेल जगत में टीम इंडिया की टी20 विश्व कप जीत के बाद खिलाड़ियों की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी हुई है। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें...
Trending Videos

 

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
Donald Trump: 'वैश्विक तेल आपूर्ति को बंद नहीं होने देंगे', ईरान युद्ध पर ट्रंप बोले- हम निर्णायक जीत के करीब
पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल इस युद्ध में निर्णायक बढ़त बना चुके हैं और उनका सैन्य अभियान अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच चुका है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा। हालांकि दूसरी ओर ईरान में नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के समर्थन में सत्ता तंत्र की एकजुटता यह संकेत दे रही है कि तेहरान फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
ईरान युद्ध और अर्थव्यवस्था पर असर - फोटो : amarujala.com
जंग का आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, बाजार धड़ाम व सोना-चांदी में उथल-पुथल; पांच सवालों में समझें पूरा संकट
पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भारत समेत दुनियाभर के वित्तीय बाजारों को बुरी तरह झकझोर दिया है और अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। सोमवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण भारतीय इक्विटी और मुद्रा (करेंसी) बाजार में चौतरफा बिकवाली दिखी। इस संकट ने निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, भारत इस समय एक 'तिहरे प्रहार'- महंगा कच्चा तेल, गिरते रुपये और शेयर बाजार में गिरावट का सामना कर रहा है। वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
 

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
बालेंद्र शाह, नेता, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Nepal: नेपाल में सियासी तस्वीर बदली, आरएसपी को दो-तिहाई बहुमत; अगले हफ्ते बालेंद्र सरकार गठन की होगी प्रक्रिया
 नेपाल में हाल ही में हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। अब अगले सप्ताह के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आरएसपी ने काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे नेपाल की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप / व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI
Trump-Putin Talks: क्या अब थम जाएगा ईरान युद्ध? जानें ट्रंप-पुतिन की बातचीत में किन मुद्दों पर हुई चर्चा
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका और रूस के बीच बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई है। इस बातचीत में ईरान युद्ध को जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से खत्म करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब क्षेत्र में संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
क्या ट्रंप की जिद से भड़का संघर्ष?: ईरान पर हमला कहीं रणनीतिक भूल तो नहीं, US खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए युद्ध को लेकर अब नए सवाल उठने लगे हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि युद्ध शुरू होने से पहले ही बताया गया थी कि सैन्य हस्तक्षेप से ईरान में सत्ता परिवर्तन संभव नहीं होगा। इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का फैसला लिया। अब इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद यह बहस तेज हो गई है कि क्या यह युद्ध एक रणनीतिक भूल साबित हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
सोन नदी में डूबा युवक। - फोटो : अमर उजाला
Jammu: सेना का जवान मनावर तवी में डूबा, तैराकी का अभ्यास करते समय हादसा, लापता अक्षय की तलाश जारी
जम्मू के खौड़ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना का एक जवान मनावर तवी नदी में तैराकी का अभ्यास करते समय डूब गया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। लापता जवान 9 पंजाब रेजिमेंट में तैनात है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यूपी: कैबिनेट की बैठक आज, 27 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर; राज्य कर्मचारियों पर हो सकती है ये सख्ती
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 27 प्रस्ताव रखे जाएंगे। राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए और सख्त कदम उठाने जा रही है। राज्य कर्मचारियों को एक कैलेंडर वर्ष में छह माह के मूल वेतन से अधिक राशि स्टाक, शेयर या अन्य निवेश में लगाने पर इसकी जानकारी देना अनिवार्य किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 1956 में संशोधन हो रहा है। वर्तमान नियमावली में इसका कोई प्रावधान नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
उत्तम नगर में हत्या के बाद सुरक्षाबल तैनात - फोटो : एएनआई/पीटीआई
उत्तम नगर हत्याकांड: वीरान गलियां, बाजारों में सन्नाटा, छह दिन बाद भी दहशत, मुख्य आरोपी सायरा समेत आठ पकड़े
उत्तम नगर के ए-ब्लॉक की जिन तंग गलियों में कभी बच्चों का शोर-शराबा और बाजारों की रौनक हुआ करती थी, वहां की गलियां अब वीरान हो गई हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है। होली हत्याकांड के बाद से स्थानीय लोगों के चेहरे पर मायूसी छाई है। स्थानीय लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। वारदात के छह दिन बीत जाने के बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
हथियारों का कारोबार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
सिपरी रिपोर्ट: भारत बना दूसरा बड़ा हथियार आयातक; यूक्रेन शीर्ष पर, चीन शीर्ष 10 से बाहर
भारत 2021 से 2025 के बीच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा। हथियारों की खरीद का सबसे बड़ा हिस्सा रूस से आया। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट में यह जानकारी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important big news stories 10th march 2026 updates on amar ujala
हार्दिक पांड्या-माहिका शर्मा-अदिति हुंडिया-ईशान किशन - फोटो : PTI
क्रिकेट और ग्लैमर का कनेक्शन: ईशान-अदिति से हार्दिक-माहिका तक, जब चर्चा में आए रिश्ते; बढ़ी फैंस की दिलचस्पी
भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद मैदान पर सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि क्रिकेट और ग्लैमर का दिलचस्प मेल भी देखने को मिला। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जैसे ही टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया, खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार और करीबी भी मैदान पर पहुंच गए। इसी जश्न के बीच दो ऐसे पल सामने आए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी, जब ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ और हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए। मैदान पर दोनों खिलाड़ियों की अपने-अपने पार्टनर्स के साथ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। क्रिकेट के इस ऐतिहासिक पल में ग्लैमर की झलक ने फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed