{"_id":"6a0bac0f07a628f93a0146e2","slug":"top-news-hindi-19th-may-weather-heatwave-intensifies-water-crisis-pm-norway-visit-amar-ujala-samwad-2026-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: उत्तर भारत में लू का प्रहार तेज; लखनऊ में अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन; ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: उत्तर भारत में लू का प्रहार तेज; लखनऊ में अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन; ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 19 May 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देशभर में मंगलवार को राजनीति, मौसम, अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। अमर उजाला संवाद 2026 के दूसरे दिन लखनऊ में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री और अभिनेता वरुण धवन शामिल होने वाले हैं। वहीं उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यूपी के बांदा में तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि कई राज्यों में अगले सात दिनों में पारा 45 डिग्री पार जाने का अनुमान है। दूसरी तरफ देश में जल संकट भी गहराता दिख रहा है। केंद्रीय रिपोर्ट के मुताबिक 166 बड़े जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से घट रहा है और 13 प्रमुख बांधों में आधे से कम पानी बचा है। राजनीतिक मोर्चे पर राहुल गांधी ने नॉर्वे में पत्रकार के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा, जबकि भारतीय दूतावास ने जवाब देते हुए प्रेस वार्ता में आने का न्योता दिया। अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद में गोलीबारी में दो संदिग्धों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इंडिगो की वडोदरा-दिल्ली उड़ान में बिजली गुल होने से 160 यात्री आधे घंटे तक परेशान रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ने रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की राहत दी है, जिससे भारत समेत कई देशों को फायदा मिल सकता है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर संभावित हमला फिलहाल टाल दिया। खेल जगत में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बना ली। वहीं, मनोरंजन जगत में मिथुन और रजनीकांत की 'जेलर 2' सेट से तस्वीरों ने फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह पर...
Trending Videos
अमर उजाला संवाद 2026: सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजेगा मंच, अखिलेश यादव समेत ये दिग्गज करेंगे शिरकत
अमर उजाला संवाद 2026
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन मंगलवार को सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजा नजर आएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ दिन की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ ही फिल्म अभिनेता वरुण धवन संवाद की शोभा बढ़ाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather: उत्तर भारत में लू का प्रहार तेज, सात दिन में पारा पहुंचेगा 45 डिग्री के पार; मौसम का असामान्य रुख
देश में गर्मी दिखाएगी तेवर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
पूरा उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत सोमवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। राजस्थान के बाड़मेर में पारा पिछले 24 घंटों में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर के शहरों में दिन का तापमान 42 ये 43 डिग्री तक दर्ज किया गया। यूपी के बांदा में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री पहुंच गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Water Crisis: देश के कई बांध सूखे,13 बड़े जलाशयों में पानी आधे से कम; केंद्रीय आयोग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
भारत में गहरा सकता है जल संकट
- फोटो : ANI
देश के प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से गिर रहा है। कई बड़े बांध गंभीर संकट की स्थिति में पहुंच चुके हैं। देश के 166 प्रमुख जलाशयों में कुल जल भंडारण घटकर 34.45 प्रतिशत रह गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 13 बड़े जलाशयों में पानी का स्तर 50 प्रतिशत से भी नीचे पहुंच चुका है, जबकि कुछ बांध पूरी तरह सूख चुके हैं। दक्षिण और पूर्वी भारत में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अल-नीनो के असर से मानसून कमजोर रहा तो आने वाले महीनों में पेयजल, सिंचाई और जलविद्युत उत्पादन पर भारी दबाव पड़ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
PM Norway Visit: 'भारत पर दुनिया भरोसा क्यों करे?' नॉर्वे की पत्रकार के तीखे सवाल पर सिबी जॉर्ज का करारा जवाब
सिबी जॉर्ज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय नॉर्वे के बहुत ही अहम दौरे पर हैं। इस दौरान ओस्लो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय वहां की एक महिला पत्रकार ने भारत की प्रेस स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को लेकर कुछ तीखे सवाल खड़े किए। पत्रकार ने पूछा कि आखिर दुनिया को भारत पर भरोसा क्यों करना चाहिए। इस सवाल पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बेहद कड़ा और शानदार जवाब दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
San Diego Mosque Shooting: सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी, पुलिस बोली- दो संदिग्धों समेत तीन की मौत
सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी
- फोटो : ANI
अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में स्थित एक मस्जिद में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि सैन डिएगो की मस्जिद में हुई गोलीबारी में दो संदिग्धों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के दो संदिग्ध मृत पाए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
IndiGo: इंडिगो की वडोदरा-दिल्ली उड़ान में बिजली गुल, आधे घंटे अंधेरे में पसीने से तरबतर हुए 160 यात्री
इंडिगो का जहाज
वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान में रविवार रात करीब 160 यात्रियों को आंधे घंटे तक अंधेरे में बेहद पसीने के साथ बैठना पड़ा। दरअसल, विमान को बिजली देने वाला ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) उड़ान से पहले खराब हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Oil Crisis: रूसी तेल खरीद पर अमेरिका ने फिर दी बड़ी राहत, प्रतिबंधों में 30 दिन की छूट; जानें भारत पर इसका असर
रूसी तेल खरीद पर हटा प्रतिबंध
- फोटो : ANI
अमेरिकी वित्त विभाग ने सोमवार को रूसी तेल की खरीद पर अस्थायी तौर से 30 की राहत दी है। अमेरिका के इस फैसले से कई देशों को फिलहाल समुद्र में फंसे रूसी तेल तक पहुंचने की सुविधा मिलने की संभावना है। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने और ऊर्जा-असुरक्षित देशों तक तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
'इस बार खाड़ी देशों की अपील पर रुके': ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला, कहा- समझौता करो वरना हमले के लिए तैयार रहो
राष्ट्रपति ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर होने वाले एक बड़े सैन्य हमले को फिलहाल के लिए टाल दिया है। यह हमला मंगलवार के लिए तय किया गया था, लेकिन आखिरी वक्त में खाड़ी देशों के सहयोगी नेताओं की अपील के बाद इसे रोक दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
CSK vs SRH: आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचीं; चेन्नई की उम्मीदें लगभग समाप्त; जानें तालिका का हाल
चेन्नई बनाम हैदराबाद
- फोटो : IANS
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। वहीं, आखिरी स्थान के लिए मुकाबला अभी जारी है। सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने ईशान की शानदार 70 रन की पारी की बदौलत 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
क्या 'जेलर 2' में नजर आएंगे मिथुन चक्रवर्ती? मिमोह ने सेट से रजनीकांत के साथ शेयर की तस्वीरें; बढ़ी अटकलें
मिथुन चक्रवर्ती, मिमोह चक्रवर्ती, रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम@mimohchakraborty
एक्टर मिमोह चक्रवर्ती ने 'जेलर 2' के सेट से एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके पिता मिथुन चक्रवर्ती सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आ रहे हैं। दो दिग्गजों को एक साथ दिखाती इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पोस्ट ने 'जेलर 2' में मिथुन चक्रवर्ती की भूमिका को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...