TOP News: बंगाल में शुभेंदु का शपथ; तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट बरकरार; ट्रंप बोले- अब तक नौ युद्ध खत्म कराए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल में 'दादा' राज: ममता को दो बार हराने वाले शुभेंदु अधिकारी संभालेंगे सत्ता, ऐसे बढ़ा राजनीतिक कद
पश्चिम बंगाल में आज भाजपा पहली बार सत्ता में काबिज होगी और उसके पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी को पहले 2021 में नंदीग्राम और फिर 2026 में भवानीपुर में पराजित करने वाले शुभेंदु ने सत्ता संभालने से पहले मैं नहीं, हम से सामूहिक नेतृत्व के आधार पर सरकार चलाने पर जोर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर TVK: राजभवन में देर रात तक चला बैठकों का दौर, विजय के शपथ ग्रहण पर संकट बरकरार
तमिलनाडु में बहुमत की जंग अब राजभवन की दहलीज पर अटक गई है। अभिनेता विजय 118 के आंकड़े से महज दो कदम दूर हैं, वहीं विपक्ष ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाकर मामले को और पेचीदा बना दिया है। विजय के शपथ पर संकट अभी भी बरकरार है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप का बड़ा दावा: नौ युद्ध खत्म कराए, अब रूस-यूक्रेन की बारी; ईरान और हंतावायरस को लेकर कही ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कूटनीतिक सफलताओं का दावा करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। ईरान के साथ जारी तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच राष्ट्रपति ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। ईरान के मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने कहा, 'हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ईरान के साथ चीजें अब सही रास्ते पर आ रही हैं।' यहां पढ़ें पूरी खबर...
चीन ने पहली बार स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी और खुफिया सहायता दी थी। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध के दौरान चीनी इंजीनियर पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहे थे और रीयल-टाइम सैटेलाइट डाटा व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण उपलब्ध करा रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू होते ही हवाई यात्रा का क्रेज लोगों में दिख रहा है। पहले ही दिन यात्रा का अनुभव लेने के लिए स्थानीय लोग टिकट बुक करा रहे हैं। डायनामिक प्राइसिंग की वजह से बीते 24 घंटे में नोएडा से लखनऊ और बंगलूरू की टिकटों की कीमत करीब 30 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र सरकार सोशल मीडिया पर बिना सबूत बदनामी फैलाने के मामलों को लेकर गंभीर हो गई है। राज्य में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर बिना किसी प्रमाण के लोगों की छवि खराब करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे समाज के कई वर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों की प्रतिष्ठा की बेहतर कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
30 जून 1977- यह वो तारीख है जो दक्षिण भारत की राजनीति और फिल्म जगत में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आई। इस दिन साउथ के सुपरस्टार एमजीआर (मारुतूर गोपालन रामचन्द्रन) वो पहले अभिनेता बने, जिसने मुख्यमंत्री की गद्दी तक का सफर तय किया। इसके बाद ताे साउथ में दिग्गज फिल्मी अभिनेताओं का राजनीति में आना रिवाज सा बन गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
DC vs KKR: घर में लगातार पांचवां मुकाबला हारी दिल्ली, फिन एलन के शतक से केकेआर ने चौथी बार चखा जीत का स्वाद
कोलकाता ने दिल्ली को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली ने 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए फिन एलन ने नाबाद शतक जड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने अपने वाहनों में आई तकनीकी खामियों के बाद दो अलग-अलग रिकॉल जारी किए हैं। कंपनी ने 173 साइबरट्रक और करीब 2 लाख अन्य मॉडल्स को वापस बुलाया है। साइबरट्रक के पहियों और बाकी कारों के सॉफ्टवेयर में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...