सत्य और अहिंसा देश की बुनियाद, देशभक्तों को इनकी रक्षा करनी होगी : राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सत्य एवं अहिंसा भारत की बुनियाद हैं और सच्चे देशभक्तों को इनकी रक्षा करनी होगी। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'गांधी जी कोई एक स्थिर प्रतिमा नहीं हैं, बल्कि वह जीवंत विचार और मूल्य हैं जिनका अनुसरण समूचे भारत में किया जाता है।'
उन्होंने कहा, 'गांधी जी सत्य और अहिंसा के लिए जिये और इन्हीं के लिए उन्होंने बलिदान दिया। सत्य और अहिंसा हमारे देश की बुनियाद हैं। सच्चे देशभक्तों को इनकी रक्षा करनी चाहिए।'
Gandhiji is not an immobile statue, he is a living set of ideas and values flowing through India.
Truth and non-violence, which he lived for and was killed for are the foundation of our country.
True patriots must protect them. #GandhiJayanti#Gandhi150 pic.twitter.com/ltgTBgBhYF— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2018
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राष्ट्रपिता को याद करते हुए कहा, 'शांति, अहिंसा, प्रेम, भाईचारे, बहुलतावाद और समरसता के विचारों को बनाये रखना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है। गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी को बापू के जीवन के ये अटूट विचार पुन: आत्मसात करने चाहिये।'
My Life is My Message
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 2, 2018
मेरा जीवन ही मेरा संदेश है
- #MahatmaGandhi
शांति,अहिंसा, प्रेम, भाईचारे, बहुलतावाद व समरसता के विचारों को बनाये रखना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है।
गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी को बापू के जीवन के यह अटूट विचार पुन: आत्मसात करने चाहिये।#Gandhi150 pic.twitter.com/eguFalXcaR