सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Uddhav, other leaders pay tributes to Bal Thackeray on his death anniversary

Bal Thackeray: शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 12वीं पुण्यतिथि; उद्धव-शिंदे समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Nov 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को एक्स पर श्रद्धांजलि दी।

Uddhav, other leaders pay tributes to Bal Thackeray on his death anniversary
Bal Thackeray - फोटो : X/@ShivSenaUBT_
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता शामिल थे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अपने पिता की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। शिवसेना के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के कई सदस्यों ने भी बाल ठाकरे के सम्मान में स्मारक का दौरा किया। शिवसेना के संस्थापक का लंबी बीमारी के बाद 17 नवंबर, 2012 को मुंबई में उनके आवास 'मातोश्री' में निधन हो गया था।

Trending Videos


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को एक्स पर श्रद्धांजलि दी। पवार ने कहा, 'शिवसेना पार्टी के संस्थापक, व्यंग्यकार और राजनेता दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को नमन, जिन्होंने मराठी लोगों के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी।' गायकवाड़ ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने मराठी लोगों पर राज किया और जीवन भर मराठी लोगों के न्याय और अधिकारों के लिए लड़ते रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता फडणवीस ने अपने संदेश में कहा, 'हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे को उनके स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे की ओर से पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के बाद 2022 में शिवसेना दोफाड़ हो गई। इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। फिर शिंदे ने सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया। बाद में चुनाव आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को 'असली' शिवसेना के रूप में मान्यता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed